Dhurandhar: The Revenge OTT पर कब देने वाली है दस्तक, कहाँ देख पाएंगे Ranveer Singh की फिल्म ऑनलाइन?

स्पाई-एक्शन फिल्म Dhurandhar: The Revenge थिएटर में जबरदस्त कमाई करने के बाद अब OTT पर जल्द ही आ सकती है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉरमेंस दर्ज की है, और रिपोर्ट्स की मानें तो इसका कलेक्शन 850 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। अब जो लोग इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वे इसकी OTT रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि यह जल्द ही OTT पर भी दस्तक दे सकती है। हालांकि, एक अन्य खबर ऐसा भी कहती है कि फिल्म Netflix पर नहीं बल्कि JioHotstar पर आने वाली है।

कब और किस OTT Platform पर रिलीज होगी Dhurandhar: The Revenge?

Dhurandhar: The Revenge को लेकर ऐसा सामने आ रहा है कि यह अपने पहले पार्ट के जैसे Netflix पर स्ट्रीमिंग के लिए नहीं आने वाली है, बल्कि इसके स्थान पर यह OTT Platform JioHotstar से स्ट्रीम की जायेगी। अभी तक के लिए मेकर्स की ओर से इस फिल्म की कोई भी आधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन आमतौर पर फिल्में थिएटर रिलीज के 6 से 8 हफ्ते बाद OTT पर आती हैं। इस हिसाब से माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो सकती है।

क्या है Dhurandhar: The Revenge की कहानी जिसके मुरीद हो रहे लॉग?

अगर कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी बदला लेने, जासूसी और सिस्टम के खिलाफ लड़ाई को भली-भांति दिखाती है। कहानी 2000 के समय की दिखाई गई है, जहां जसकीरत सिंह उर्फ हमजा अली मज़ारी की जिंदगी एक दर्दनाक घटना के बाद पूरी तरह बदल जाती है। इसके बाद वह दुश्मनों के नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर निकलता है और यहीं से फिल्म में बड़े एक्शन, ट्विस्ट और बदले की नई ही शुरुआत होती है। फिल्म की कहानी इमोशन, एक्शन और स्पाई मिशन का मिक्सअप है, जो इसे एक बड़ी कमर्शियल फिल्म बनाता है।

किस स्टार कास्ट के कारण इतनी बड़ी हुई Dhurandhar: The Revenge

फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आते हैं, फिल्म की कहानी Ranveer Singh पर टिकी है। हालांकि, उनका साथ फिल्म में Arjun Rampal, Sanjay Dutt, R. Madhavan और Sara Arjun आदि दे रहे हैं। इतनी बड़ी स्टार कास्ट और हाई-बजट एक्शन की वजह से फिल्म को थिएटर में भी शानदार रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि, स्टार कास्ट में अगर लियारी के किंग यानि रहमान डकैत को भूल गए त कैसे चलेगा। इस किरदार को अक्षय खन्ना ने बखूबी निभाया था, लेकिन वह दूसरे पार्ट में नहीं हैं। IMDb पर भी फिल्म की रेटिंग ऊंचाई छू रही है, जिससे पता चलता है कि फिल्म दर्शकों को किस कदर भा रही है।

यह भी पढ़ें: Stree भी लगने लगेगी फीकी..जल्द OTT पर आ रही Rajkummar Rao और Sanya Malhotra ये वाली फिल्म, नोट करें रिलीज डेट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :