सभी जानते हैं Ranveer Singh की Dhurandhar 2 यानि Dhurandhar: The Revenge ने भारत में Box Office के सभी रिकॉर्ड आदि को छिन्न भिन्न कर दिया है। सुनने में आ रहा है कि यह फिल्म बाहुबली के अलावा KGF के दोनों पार्ट और Pushpa फिल्म के दोनों नहीं भागों को भी पीछे छोड़ चुकी है। हालांकि, बड़े परदे पर अभी भी Ranveer Singh की इस फिल्म को बहुत से लोगों ने नहीं देखा है। इन लोगों में खासतौर पर वह लोग है जो किसी भी सीरीज या फिल्म को ऑनलाइन यानि OTT पर देखना पसंद करते हैं, ऐसा होना भी चाहिए क्योंकि अगर आप किसी OTT Platform के लिए पैसा दे रहे हैं तो आपको उसका पूरा फायदा भी लेना चाहिए। हो सकता है कि आप रणवीर सिंह के बड़े फैन हो लेकिन Dhurandhar Part 2 को अभी तक आपने बड़े परदे पर ना देखा हो, तो चलिए आपको जानकारी दे देते हैं कि आप आप ‘हमज़ा आली मजारी’ को OTT पर कब, कितने बजे और किस प्लेटफॉर्म पर देखने वाले हैं, इसके अलावा एक सबसे बड़ा सवाल कि कहीं IPL 2026 तो धुरंधर 2 को OTT पर आने से नहीं रोक रहा है? आइए इन सभी सवालों के जवाब जानने का प्रयास करते हैं।
अभी के लिए आधिकारिक तौर पर मेकर्स ने या Ranveer Singh ने Dhurandhar 2 की OTT Release या Premier को लेकर कोई भी जानकारी या हिंट नहीं दिया है। हालांकि, ये सभी जानते है कि किनेमघर के लगभग लगभग 45-50 दिन के बाद कोई भी फिल्म OTT पर दस्तक देती है। इतना समय लगभग लगभग फिल्म को हो चला है। ऐसे में क्या कारण हो सकता है कि धुरंधर 2 को अभी भी OTT रिलीज के आसपास नहीं देखा जा रहा है। एक बड़ा कारण जो सामने आ रहा है वो यह है कि क्या IPL 2026 के खत्म होने के बाद OTT पर आएगी धुरंधर की सीक्वल? आइए समझते हैं कि क्या हो सकता है।
अभी IPL चल रहा है। IPL के बहुत से मैच अभी होने वाले हैं। ऐसा कह सकते है कि IPL 2026 matches की अभी शुरुआत मात्र हुई है। अभी यह ईवेंट यानि Cricket का Mahakumbh लंबे समय के लिए चलने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि IPL की समाप्ति May के आखिर तक या June महीने की शुरुआत में हो सकती है। अब ऐसे में, किसी भी प्लेटफॉर्म पर अगर Dhurandhar 2 आती है तो जाहिर तौर पर IPL 2026 का असर इसपर पड़ सकता है। अभी देश में एक अलग तरह के मनोरंजन को लोग देखना पसंद कर रहे हैं, ऐसे में ऐसा ना हो कि धुरंधर को भी किसी छक्के चौके की तरह IPL किसी भी प्लेटफॉर्म से उखाड़ फेंके। ऐसे में हो सकता है कि इसके बाद ही इस फिल्म को OTT पर रिलीज किया जाए। हालांकि, हम केवल और केवल कयास ही लगा रहे हैं, असल कारण अभी के लिए सामने नहीं आया है।
Ranveer Singh की Dhurandhar को Netflix पर रिलीज किया जा रहा था, इसके बाद ऐसा माना जाने लगा कि Dhurandhar 2 को भी इसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है, लेकिन एक टीवी रिपोर्ट तो कुछ और ही कह रही है। ऐसा सुनने में आ रहा है कि Dhurandhar: The Revenge Netflix पर नहीं, बल्कि JioHotstar पर रिलीज की जा सकती है। खबरें मिल रही है कि OTT Platform ने फिल्म के डिजिटल राइट लगभग लगभग 150 करोड़ रुपाए के आसपास खर्च किए हैं। इसके अलावा फिल्म के Satellite Rights को देखा जाए तो इसपर Star Gold ने कब्जा किया है। इसका मतलब है कि हम जानते हैं कि किस प्लेटफॉर्म पर टीवी पर कि चैनल पर फिल्म आने वाली है, लेकिन अभी के लिए Film के रिलीज का समय सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: एक मटके ने AC कर दिया फेल..सदियों में एक बार नजर आता है ऐसा जुगाड़, मिस न करें