ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर इस वीकेंड भी दर्शकों के लिए एक नई फिल्म रिलीज की गई है, जिसने आते ही लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। साउथ सिनेमा से जुड़ी यह फिल्म एक्शन, कॉमेडी और मनोरंजन का शानदार मिश्रण पेश करती है और रिलीज के तुरंत बाद प्लेटफॉर्म पर ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
करीब 2 घंटे 11 मिनट लंबी इस फिल्म में कई ऐसे दमदार सीक्वेंस और डायलॉग देखने को मिलते हैं जो दर्शकों को लगातार बांधे रखते हैं। कहानी की दिलचस्प प्रेज़ेंटेशन और तेज रफ्तार घटनाएं इसे वीकेंड वॉच के लिए खास बनाते हैं। यही वजह है कि दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है।
यह फिल्म तीन दोस्तों की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका रिश्ता खून का नहीं लेकिन अपनापन सगे भाइयों से भी ज्यादा गहरा है। बचपन में हुई एक घटना के कारण उनमें से एक दोस्त इलाके से दूर चला जाता है। लगभग 18 साल बाद जब वह अपने पुराने शहर लौटता है, तो उसे पता चलता है कि एक दोस्त आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है जबकि दूसरा जेल की सजा काट रहा है। बचपन से ही तीनों को WWE फाइट का जबरदस्त शौक होता है और आगे चलकर वही जुनून उनके जीवन और काम का हिस्सा बन जाता है। हालांकि, इसी सफर के दौरान उनकी दोस्ती में दरारें भी पैदा होने लगती हैं, जो कहानी को और रोमांचक बना देती हैं।
यहां जिस फिल्म की बात हो रही है, वह मलयालम सिनेमा की चर्चित मूवी Chatha Pacha है, जिसे हाल ही में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म दर्शकों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रही है और फिलहाल प्लेटफॉर्म पर नंबर-2 पर ट्रेंड कर रही है।
फिल्म की खास बात इसका कैमियो अपीयरेंस भी है। आजकल फिल्मों में बड़े सितारों की छोटी लेकिन प्रभावशाली मौजूदगी का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है और इस फिल्म में भी ऐसा ही सरप्राइज देखने को मिलता है। मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता Mammootty इसमें कैमियो भूमिका निभाते नजर आते हैं, जो कहानी को और ज्यादा प्रभावशाली बना देता है।
Chatha Pacha में ईशान शौकत, अर्जुन अशोकन, रोशन मैथ्यू और विशाक नायर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को IMDb पर 6.6 की रेटिंग मिली है। आप इसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।