2 घंटे 22 मिनट की फिल्म IMDb ने दी है शानदार रेटिंग.. एक सीन से पलट जाती है कहानी, देख ली तो भूल जाओगे ‘दृश्यम’

Updated on 23-Oct-2025

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आज दर्शकों को हर जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज़ आसानी से देखने को मिल जाती है, चाहे वो एक्शन-थ्रिलर हों, इमोशनल ड्रामा या हल्की-फुल्की कॉमेडी ही क्यों न हो। हर मूड के लिए यहां कुछ न कुछ मौजूद है। इन दिनों भी इस जॉनर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन इसी बीच एक और फिल्म है जिसने दर्शकों के बीच अलग ही क्रेज पैदा कर दिया है। 22 अगस्त को थिएटर में रिलीज़ हुई यह फिल्म अब ओटीटी पर भी धूम मचा रही है। हम बात कर रहे हैं अनुपमा परमेश्वरन की चर्चित फिल्म पर्दा (Paradha) की, जो इस वक्त प्राइम वीडियो पर लगातार ट्रेंड कर रही है।

क्या है इस फिल्म की कहानी?

इस फिल्म का निर्देशन प्रभु वेणुगोपाल ने किया है, और अनुपमा ने इसमें लीड किरदार ‘सुब्बू’ की भूमिका निभाई है। कहानी एक ऐसे गांव की है जहां लोग मानते हैं कि वह जगह देवी के श्राप से ग्रस्त है। इस अंधविश्वास के कारण गांव की हर महिला को हमेशा पर्दा (Paradha) करना पड़ता है। उनका मानना है कि अगर किसी महिला का चेहरा बाहर दिख गया तो देवी नाराज हो जाएंगी, और गर्भवती महिलाओं के बच्चे जन्म से पहले ही मर जाएंगे। इस अजीब सी मान्यता के इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी बुनी गई है, जो समाज में फैले अंधविश्वास और महिलाओं पर लगाए गए बंधनों पर गहरा सवाल उठाती है।

कब आता है फिल्म में बड़ा ट्विस्ट

कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब सुब्बू अपनी सहेली के साथ घर लौट रही होती है और अचानक तेज हवा उसके चेहरे से दुपट्टा उड़ा देती है। उसी पल किसी फोटोग्राफर द्वारा उसकी तस्वीर खींच ली जाती है और वह फोटो एक मैग्ज़ीन में छप जाती है। जब गांव वाले इसे देखते हैं, तो वे गुस्से में सुब्बू को सजा देने के लिए मजबूर कर देते हैं और उसे कुएं में कूदकर जान देने को कहते हैं। इसके बाद कहानी और रोमांचक मोड़ लेती है, क्या सुब्बू इस मुश्किल से निकल पाती है या नहीं, यही फिल्म का भावनात्मक और सस्पेंस से भरा हिस्सा है।

पर्दा (Paradha) किस OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध

अगर आप पर्दा (Paradha)देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म अब Amazon Prime Video पर उपलब्ध है। 2 घंटे 22 मिनट की इस फिल्म में अनुपमा परमेश्वरन के साथ दर्शन राजेंद्रन और संगीता भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। फिल्म का निर्माण प्रसिद्ध जोड़ी राज और डीके ने किया है, जो द फैमिली मैन जैसी सुपरहिट सीरीज़ के लिए मशहूर हैं। इसका प्रोडक्शन अनंदा मीडिया कंपनी के बैनर तले विजय डोकंडा, श्रीनिवासुलु पीवी और श्रीधर मक्कुवा ने किया है।

कुल मिलाकर, पर्दा (Paradha) एक ऐसी फिल्म है जो सामाजिक मान्यताओं, अंधविश्वास और महिलाओं के संघर्ष को गहराई से दिखाती है। अनुपमा परमेश्वरन का दमदार अभिनय और प्रभु वेणुगोपाल का संवेदनशील निर्देशन इसे एक यादगार फिल्म बना देते हैं। अगर आप कुछ सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानी देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Panchayat Season 5 Release Date: अभिषेक-रिंकी का रोमांस देखने के लिए हो जाइए तैयार, बनराकस भी लेगा बदला, जानें डिटेल्स

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :