Baaghi 4 OTT Release Update: कब और कहां देखें Tiger Shroff स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म ऑनलाइन

By

एक्शन के शौकीनों के लिए आज हम एक धमाकेदार खबर लेकर आए हैं. टाइगर श्रॉफ बाग़ी के नए पार्ट के साथ वापस आ गए हैं, और इस बार उनका एक्शन थिएटर नहीं बल्कि ओटीटी पर धमाल मचाने वाला है. इस साल की शुरुआत में रिलीज़ हुई ‘बागी 4’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने जा रही है. हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन अब दर्शक इसे अपने घर के आरामदायक माहौल में देख सकेंगे.

123Telugu की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बागी 4’ 17 अक्टूबर 2025 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ की जा सकती है, जो संभावित तौर पर रेंटल बेसिस पर उपलब्ध होगी. हालांकि, प्लेटफॉर्म की ओर से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है. यह फिल्म ‘बागी’ फ्रेंचाइज़ी की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दमदार एक्शन, इमोशनल ड्रामा और स्टाइलिश स्टंट्स का बेहतरीन मिश्रण पेश करती है, जिनके लिए टाइगर श्रॉफ जाने जाते हैं.

तमिल फिल्म की रीमेक

फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और यह 2013 की तमिल फिल्म ‘ऐंठु ऐंठु ऐंठु’ का अनौपचारिक रीमेक है. इसके साथ ही यह निर्देशक ए. हर्षा की पहली हिंदी फिल्म और मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ संधू की बॉलीवुड में एंट्री भी है.

यह भी पढ़ें: ‘गुल्लक’ वाले ‘मिश्रा जी’ की फैमिली को पछाड़ने आ रही ‘हांडा फैमिली’.. कब और कहाँ देखने मिलेगी Greater Kalesh, सम्पूर्ण डिटेल्स

फिल्म की कास्ट

ए. हर्षा के निर्देशन में बनी इस हाई-ऑक्टेन थ्रिलर फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ सोनम बाजवा, हरनाज़ संधू और संजय दत्त प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे.

‘बागी 4’ की प्लॉटलाइन

फिल्म में टाइगर श्रॉफ रणवीर “रॉनी” प्रताप सिंह के किरदार में नज़र आते हैं, जो एक हादसे के बाद गहरी मानसिक और भावनात्मक उथल-पुथल से जूझ रहा है. उसे अपनी प्रेमिका अलीशा की यादें सताती हैं, लेकिन उसके आसपास के लोग दावा करते हैं कि अलीशा का कभी अस्तित्व ही नहीं था. यहीं से शुरू होती है एक रहस्यमयी कहानी, जो धीरे-धीरे धोखे, जुनून और बदले के जाल में उलझती जाती है.

रॉनी की टक्कर एक ताकतवर व्यक्ति चक्‍को (संजय दत्त) से होती है, और इस लड़ाई में वह अपनी सीमाओं से परे जाकर सच की तलाश करता है. फिल्म में टाइगर ने अपने एक्शन और इमोशनल दोनों पहलुओं को बखूबी दिखाया है, जिससे ‘बागी 4’ एक इंटेंस और थ्रिल से भरपूर एंटरटेनर बन गई है.

यह भी पढ़ें: 16GB रैम वाला Motorola फोन मिल रहा 12 हजार रुपए से भी सस्ता, फीचर्स देख तुरंत करेंगे ऑर्डर

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By