क्या भौकाली अवतार में लौटेंगे ‘बाबा निराला’..पम्मी-भोपा से होगी खुली टक्कर, रिलीज टाइमलाइन, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और Aashram 4 की कहानी

Updated on 18-Feb-2026

अगर आप भी अगले सीजन का इंतज़ार कर रहे हैं, तो यकीन मानिए आप अकेले नहीं हैं। असल में, Aashram अब सिर्फ एक वेब सीरीज़ नहीं रही, यह एक चर्चा बन चुकी है। धर्म, राजनीति और अंधभक्ति की परतों को जिस तरह इस शो ने खोला, उसने इसे भारतीय OTT की सबसे चर्चित कहानियों में ला खड़ा किया है। 2020 में जब निर्देशक Prakash Jha इसे लेकर आए थे, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि Bobby Deol का ‘बाबा निराला’ अवतार इतना बड़ा पॉप-कल्चर चेहरा बन जाएगा। अब Aashram 3 Part 2 के बाद हर नजर आश्रम सीजन 4 पर टिकी है। आइए इसे लेकर कुछ जानकारी इसके रिलीज से पहले ही प्राप्त कर लेते हैं। आश्रम सीजन 4 को कहाँ , किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए लाया जाने वाला है? आश्रम 4 की रिलीज टाइमलाइन क्या है, आश्रम सीजन 4 में स्टार कास्ट के तौर पर किसे किसे शामिल किया जा सकता है आदि आदि। आइए शुरू करते हैं और इसके बाबा निराला की आश्रम की कुछ डिटेल्स प्राप्त करते हैं।

क्या जेल से ही सत्ता चलाएंगे भौकाली बाबा निराला?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बाबा निराला जेल के अंदर से ही अपना साम्राज्य चलाएगा? क्या भोपा स्वामी, जिसे अब एक नई पहचान मिली है, गद्दी संभालकर कहानी की दिशा बदलेंगे? और पम्मी, जिसने पहले विद्रोह किया, क्या इस बार सत्ता की साझेदार बनेगी या बदले की आग में कुछ और खेल खेला जाने वाला है?

आश्रम सीजन 4 की रिलीज टाइमलाइन

रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है, ना ही मेकर्स से इसे लेकर कुछ कहा है और ना ही प्लेटफॉर्म पर इसे लेकर कुछ सामने आया है, लेकिन इंडस्ट्री सूत्रों में चर्चा है कि आश्रम सीजन 4 इस साल यानि 2026 में रिलीज की जा सकती है। OTT की दुनिया में अक्सर बड़े शोज़ की तारीख आखिरी वक्त पर सामने आती है, इसलिए मेकर्स की चुप्पी अभी भी बरकरार है।

Aashram Season 4 की कहानी और प्लॉट

कहानी की बात करें तो यह हिंट मिल रहा है और ऐसा हो सकता है कि इस बार आश्रम 4 की कहानी ज्यादा डार्क हो सकती है। जेल की सलाखों के पीछे बैठे बाबा निराला अगर बाहर से ज्यादा खतरनाक निकले तो? राजनीति, विश्वासघात और मानसिक खेल इस बार और गहराई तक जा सकते हैं। सूत्रों की मानें तो एक नया प्रभावशाली किरदार भी एंट्री ले सकता है, जो पूरे समीकरण को बदल देने की क्षमता रखने वाला है।

कहाँ स्ट्रीम होने वाली है आश्रम 4?

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को लेकर ज्यादा उलझन नहीं है। पहले तीन सीजन MX Player पर मुफ्त उपलब्ध थे। अब यह कंटेंट Amazon MX Player पर देखा जा सकता है। आगामी सीजन भी इसी प्लेटफॉर्म पर आने वाला है। दर्शकों के लिए राहत की बात यह है कि यह शो अब भी फ्री स्ट्रीमिंग मॉडल में उपलब्ध रहने की उम्मीद है।

आश्रम 4 की कास्ट और क्रू की सम्पूर्ण डिटेल्स

कास्ट में पुराने चेहरे लौटने की पूरी संभावना है। बाबा निराला के रूप में बॉबी देओल, भोपा स्वामी के रूप में चंदन रॉय सान्याल और पम्मी के किरदार में अदिति पोहंकर फिर दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, अध्ययन सुमन और त्रिधा चौधरी जैसे कलाकार भी कहानी को आगे बढ़ाते नजर आ सकते हैं। हालांकि, एक नया किरदार कहानी को पूरी तरह बदलने वाला है, यह भी जानकारी इंटरनेट पर तहलका मचा रही है।

केवल मनोरंजन नहीं समाज की हकीकत है आश्रम वेब सीरीज!

यह सीजन इसलिए खास है क्योंकि Aashram सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज के उस हिस्से को छूता है जहां आस्था और सत्ता की सीमाएं धुंधली हो जाती हैं। यही वजह है कि हर नए सीजन के साथ इसे लेकर बहस तेज हो जाती है। क्या यह सिर्फ फिक्शन है या समाज की किसी सच्चाई का आईना? शायद यही सवाल इसे ट्रेंड में बनाए रखता है।

यह भी पढ़ें: Panchayat Season 5: क्या सचिव जी छोड़ देंगे फुलेरा? शूटिंग लोकेशन से लेकर रिलीज टाइमलाइन तक की पूरी इनसाइड स्टोरी

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :