हंसी का पिटारा है 8 एपिसोड की ये कॉमेडी सीरीज, 2 साल से बनी हुई है टॉप ट्रेंडिंग, IMDb पर मिली 8 की रेटिंग

By

नेटफ्लिक्स आज के समय में ऐसा ओटीटी प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां नई फिल्मों और वेब सीरीज के साथ-साथ कई पुराने शोज भी लगातार ट्रेंड में बने रहते हैं। खास बात यह है कि कुछ कंटेंट अपनी दमदार कहानी और कास्ट की वजह से लंबे समय तक दर्शकों की पसंद बना रहता है। ऐसी ही एक वेब सीरीज के बारे में आज हम आपको बता रहे हैं, जो रिलीज के पूरे दो साल बाद भी दर्शकों के बीच खूब देखी जा रही है।

यह सीरीज कुल 8 एपिसोड की है और इसे IMDb पर 8/10 की शानदार रेटिंग मिली है। यही वजह है कि यह शो आज भी दर्शकों की वॉचलिस्ट में शामिल है और लगातार चर्चा में बना हुआ है।

नेटफ्लिक्स पर फिर छाई यह सीरीज

जिस सीरीज की यहां बात हो रही है, वह है ‘मामला लीगल है’। यह शो 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था और इसका जॉनर कोर्टरूम ड्रामा के साथ कॉमेडी का मिश्रण है। सीरीज में रवि किशन जैसे लोकप्रिय अभिनेता के साथ कई अन्य जाने-माने कलाकार भी नजर आते हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से कहानी को और दिलचस्प बना दिया। इसकी कहानी, डायलॉग्स और हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किए गए कोर्टरूम सीन दर्शकों को काफी पसंद आए।

टॉप 5 में कर रही ट्रेंड

इस सीरीज को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से ही पॉज़िटिव रिस्पॉन्स मिला था, जिसके चलते यह लंबे समय बाद भी ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। फिलहाल ‘मामला लीगल है’ नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप 5 में शामिल है और इसे ओटीटी पर आज भी एक मस्ट-वॉच शो माना जाता है।

दूसरा सीजन भी हुआ रिलीज़

पहले सीजन की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन की घोषणा पहले ही कर दी थी। अब फैंस का यह इंतजार भी खत्म होता है, क्योंकि ‘मामला लीगल है सीज़न 2’ को फाइनली 3 अप्रैल 2026 को यानी आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है। नए सीजन में दर्शकों को कुछ नए चेहरों की एंट्री भी देखने को मिलेगी, जिससे कहानी में और नया पन आएगा।

सीज़न 2 की स्टार कास्ट

सीजन 2 में रवि किशन के अलावा नायला ग्रेवाल, कुशा कपिला, अनंत वी जोशी, निधि बिष्ठ और यशपाल शर्मा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि नया सीजन दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।

यह भी पढ़ें: Oppo F33 और Oppo F33 Pro का लॉन्च जल्द! भारत में अप्रैल में हो सकती है एंट्री, कीमत और फीचर्स लीक

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By