OTT प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की भरमार के बीच कुछ सीरीज ऐसी होती हैं जो अपनी दमदार कहानी, शानदार एक्टिंग और रोमांचक ट्विस्ट से दर्शकों के दिलों में घर कर जाती हैं। इनका हर एपिसोड इतना असरदार होता है कि आप एक बार शुरू करें तो रुकना मुश्किल हो जाए। ऐसी ही एक सीरीज के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
इस सीरीज ने न केवल दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है, बल्कि ओटीटी कंटेंट के स्तर को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। पहली बार 2019 में रिलीज होने के बाद से ही इस सीरीज ने अपने इंटेंस प्लॉट, रियलिस्टिक परफॉर्मेंस और थ्रिलर से भरपूर कहानी के दम पर बड़ी फैन फॉलोइंग तैयार की है। इसमें समाज, परिवार और देशभक्ति की भावनाओं को बेहद बारीकी से पिरोया गया है, जो इसे सिर्फ एक जासूसी ड्रामा नहीं, बल्कि एक इमोशनल और सस्पेंसफुल सफर बनाता है।
यहां हम बात कर रहे हैं 2019 में रिलीज हुई ‘द फैमिली मैन’ की, जिसके पहले सीजन में मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में नजर आए। उन्होंने श्रीकांत तिवारी का किरदार निभाया है, जो NIA (नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी) के थ्रेट एनालिसिस एंड सर्विलांस सेल का हिस्सा हैं।
पहले सीजन में कुल 10 एपिसोड हैं। इस सीरीज में श्रीकांत एक शादीशुदा व्यक्ति हैं जो अपनी असली नौकरी अपने परिवार से छिपाकर रखते हैं। इसमें दिखाया गया है कि कैसे वो अपने पारिवारिक जीवन और जासूसी की मुश्किल जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाते हैं। सीरीज में एक्शन और ड्रामा इतने गहराई से जुड़े हुए हैं कि हर एपिसोड थ्रिल से भरपूर है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A35 पर ताबड़तोड़ डिस्काउंट, इस जगह मिल रहा कौड़ियों के दाम
पहला सीजन जहां सुपरहिट रहा, वहीं इसका दूसरा सीजन 2021 में रिलीज हुआ और दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरा। दूसरे सीजन में भी कहानी को बेहतरीन ढंग से आगे बढ़ाया गया, जिससे दर्शक एक बार फिर इसकी तारीफ करते नहीं थके।
अब तक रिलीज हुए दोनों सीजन मिलाकर इस सीरीज के कुल 19 एपिसोड हैं, क्योंकि पहले सीजन में 10 और दूसरे में 9 हैं। दोनों सीजन ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल की है।
अब फैंस को ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ का बेसब्री से इंतजार है। खबरों की मानें तो इस बार जयदीप अहलावत भी सीरीज में नजर आएंगे। हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि यह 2025 में आ सकती है।
अगर बात करें सीरीज की लोकप्रियता की, तो इसके पहले सीजन को IMDb पर 8.7 और दूसरे सीजन को 8.9 की जबरदस्त रेटिंग मिली है, जो इसकी क्वालिटी और पॉपुलैरिटी को साबित करता है। इस सीरीज को अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। अगर आप थ्रिल, एक्शन और ड्रामा से भरपूर सीरीज देखना चाहते हैं, तो ‘द फैमिली मैन’ आपके वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: फोन की भी होती है गर्मी से हालत खराब, अभी पढ़ें ठंडा रखने के 6 कारगर टिप्स