कॉमेडी का खज़ाना है 2 घंटे 28 मिनट की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, हंस-हंस कर दुख जाएगा पेट, IMDb रेटिंग 7.4

Updated on 22-Feb-2026

अगर आपको अपना मूड हल्का करना है और ऐसी फिल्म ढूंढ रहे हैं जो बिना ज्यादा सोच-विचार के आपको लगातार हंसाती रहे, तो यह कॉमेडी फिल्म आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर आसानी से देख सकते हैं। यह फिल्म 2021 में रिलीज़ हुई Jathi Ratnalu है.

फिल्म का प्लॉट

फिल्म की कहानी तीन दोस्तों श्रीकांत, शेखर और रवि के इर्द-गिर्द घूमती है। ये तीनों खुद को बेहद स्मार्ट और चालाक समझते हैं, लेकिन उनकी हरकतें बार-बार साबित करती हैं कि उनकी प्लानिंग अक्सर उल्टी पड़ जाती है। उनकी आपसी बातचीत, बेवजह की बहसें और अजीब फैसले ही फिल्म की असली कॉमेडी पैदा करते हैं।

इस फिल्म को देखने का असली मजा तभी आता है जब आप तर्क ढूंढना छोड़ दें। कहानी खुद भी गंभीर बनने की कोशिश नहीं करती और छोटी-छोटी बातों से ऐसी हास्यास्पद परिस्थितियां बनाती है जो पूरी तरह पागलपन से भरी होने के बावजूद खूब हंसाती हैं।

फिल्म की स्टार कास्ट

मुख्य भूमिका में Naveen Polishetty ने अपने अंदाज से फिल्म को खास बना दिया है। उनकी टूटी-फूटी अंग्रेज़ी, आत्मविश्वास से भरी मासूम बातें और टाइमिंग दर्शकों को खूब एंटरटेन करती है। उनके साथ Rahul Ramakrishna और Priyadarshi की जोड़ी कॉमिक एनर्जी को और बढ़ा देती है।

यादगार है क्लाइमैक्स

फिल्म का क्लाइमेक्स कोर्टरूम में सेट है, जहां आम फिल्मों की तरह गंभीर माहौल नहीं बल्कि मजेदार बहसों और अजीब दलीलों का सिलसिला चलता है। एक मर्डर केस की सुनवाई के दौरान जो घटनाएं होती हैं, वही इस कहानी का सबसे यादगार और हंसी से भरपूर हिस्सा बन जाती हैं।

फिल्म की कहानी

कहानी की शुरुआत छोटे शहर जोगीपेट से होती है, जहां से ये तीनों बड़े सपने लेकर हैदराबाद पहुंचते हैं। बड़े शहर में सफल होने की उनकी कोशिशें और वहां होने वाली गड़बड़ियां देसी अंदाज में दिखाई गई हैं, जिससे दर्शक आसानी से जुड़ाव महसूस करते हैं।

सबसे अच्छी बात यह है कि फिल्म पूरी तरह साफ-सुथरी कॉमेडी पेश करती है। इसमें न फालतू हिंसा है और न ही अश्लीलता, इसलिए इसे दोस्तों के साथ ही नहीं बल्कि परिवार के साथ बैठकर भी आराम से देखा जा सकता है। यह एक हल्की-फुल्की मनोरंजक फिल्म है जो सिर्फ हंसाने के लिए बनाई गई है, और अपने मकसद में पूरी तरह सफल भी रहती है।

यह भी पढ़ें: 36000 रुपये के अंदर iPhone 16, और 45000 रुपये के अंदर iPhone 17! इस प्लेटफॉर्म पर चल रही स्पेशल सेल, ऑफर्स का अंबार!

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :