मस्ट-वॉच है 2 घंटे 11 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर, हर मिनट सोच में डुबो देगी कहानी, IMDb पर मिली है फाड़ू रेटिंग

By

क्राइम थ्रिलर हमेशा से सिनेमा लवर्स का पसंदीदा जॉनर रहा है, और जब कोई फिल्म थिएटर के बाद OTT पर भी जबरदस्त परफॉर्मेंस दे, तो उसकी चर्चा और भी बढ़ जाती है। इन दिनों एक ऐसी ही फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर छाई हुई है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। सिनेमाघरों में अपना रन पूरा करने के बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई और आते ही ट्रेंड करने लगी। इस फिल्म को IMDb पर भी बेहतरीन रेटिंग मिली है, जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। आइए इस फिल्म के बारे में और डिटेल्स जानते हैं।

फिल्म की कहानी क्या है?

यह फिल्म साल 2026 की एक शानदार क्राइम थ्रिलर है, जो एक स्वतंत्र स्पिरिचुअल सीक्वल के रूप में बनाई गई है। कहानी मध्य प्रदेश की एक जेल की पृष्ठभूमि में आगे बढ़ती है। इसमें एक थका हुआ, रिटायरमेंट के करीब पहुंच चुका जेल गार्ड (संजय मिश्रा) और एक महिला कैदी (नीना गुप्ता) के इर्द-गिर्द घटनाएं घूमती हैं।

जब एक खतरनाक कैदी रहस्यमय तरीके से गायब हो जाता है, तो जांच का माहौल तनावपूर्ण और रहस्यमय हो जाता है। इसी दौरान गार्ड और महिला कैदी के बीच एक इमोशनल जुड़ाव विकसित होता है, जो कहानी को अलग गहराई देता है। इस फिल्म का रनटाइम करीब 2 घंटे 11 मिनट का है।

फिल्म की कास्ट और प्लेटफॉर्म

हम जिस क्राइम थ्रिलर की बात कर रहे हैं, वह 6 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। इसके बाद डिजिटल रिलीज के तौर पर इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया। इस फिल्म का नाम ‘वध 2’ है, जिसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं। IMDb पर इसे 7.4 की दमदार रेटिंग मिली है।

निर्देशन और निर्माण

इस फिल्म को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और डायरेक्ट किया है। वहीं, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने इसे ‘लव फिल्म्स’ के बैनर के तहत प्रोड्यूस किया है। ‘वध 2’ को 2022 में आई फिल्म ‘वध’ का स्पिरिचुअल सीक्वल माना जाता है, जिसमें एक नई कहानी के साथ पुराने भावनात्मक तत्वों को आगे बढ़ाया गया है। पहले भाग को भी दर्शक नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 आज भारत में होगा लॉन्च: कीमत और फीचर्स पहले ही आ गए सामने, जानिए कैसे देखें लाइव इवेंट

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By