सस्पेंस थ्रिलर के मामले में साउथ सिनेमा ने फैंस को एक से बढ़कर एक पेशकश दी है। सिनेमाघरों से लेकर OTT तक, इस जॉनर की फिल्में अक्सर अपना दबदबा बनाए रखती हैं। लेकिन हिन्दी सिनेमा भी इस मामले में पीछे नहीं रहा है। इसी आधार पर आज हम आपके लिए बॉलीवुड की एक सबसे सस्पेंस थ्रिलर फिल्म के बारे में जानकारी लेकर आए हैं, जो 8 साल पहले बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी।
सबसे अच्छी बात यह है कि इतने लंबे समय के बाद, आज भी इस फिल्म को ओटीटी पर एक मस्ट-वॉच माना जाता है। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि यहां किस फिल्म की चर्चा हो रही है।
इस 2 घंटे और 36 मिनट की फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है। इसमें न तो बहुत सारा एक्शन है और न ही लाउड गाने। इसमें एक साधार परिवार है जो खुशी-खुशी अपनी ज़िंदगी जी रहा है। लेकिन अचानक उनकी ज़िंदगी में एक ऐसा तूफान आता है कि उस परिवार के लोगों घुट-घुट कर जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: 8 एपिसोड वाली सबसे डरावनी सीरीज, हॉस्टल की दीवारों से झांकता डर नस-नस में भर देगा खौफ, अपने रिस्क पर देखें!
पुलिस को यह शक होता है कि उस परिवार ने एक लड़के को किडनैप किया है जिसके कारण पुलिस उनके खिलाफ एक्शन लेती है और उन्हें हद से ज्यादा टॉर्चर करती है। लेकिन, क्या वाकई उस परिवार का उस लड़के के साथ कोई कनेक्शन है भी या फिर वो लोग पुलिस की मनमानी की सज़ा भुगत रहे हैं? यह जानने के लिए आपको अजय देवगन की फिल्म दृश्यम देखनी होगी जो OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर उपलब्ध है।
दृश्यम फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म की एक हिन्दी रीमेक है। निर्देशक निशिकांत कामत ने इसे काफी शानदार तरीके से बॉलीवुड में पेश किया था। इसी वजह से दृश्यम सिनेमाघरों में एक सुपरहिट साबित हुई और अपनी बंपर कमाई के साथ इसने खूब सुर्खियां बटोरीं।
अब इस दृश्यम के दो पार्ट आ चुके हैं और बढ़िया बात यह है कि इसके दोनों ही पार्ट्स घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल साबित हुए। दृश्यम 2, जो 2022 में रिलीज हुई थी, एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई। ऐसा माना जा रहा है कि अब मेकर्स इसका तीसरा पार्ट बनाने में व्यस्त हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में अजय देवगन की दृश्यम 3 में क्या नया देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: 18 हजार वाला Motorola G85 मात्र 10 हजार में? Flipkart पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, छूट गया तो होगा पछतावा