5 महीने बाद भी Netflix पर छाई ये फिल्म: 156 मिनट की रोमांचक कहानी कर रही है ट्रेंड

Updated on 04-Feb-2026

OTT की दुनिया में अगर किसी एक प्लेटफॉर्म का सबसे ज़्यादा दबदबा है, तो वह Netflix है। हर हफ्ते इस OTT Platform पर नई फिल्में और वेब सीरीज़ आती रहती हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि कई बार पुरानी फिल्में भी अचानक ट्रेंडिंग लिस्ट में वापसी कर लेती हैं। ऐसा ही कुछ इस वक्त देखने को मिल रहा है, जहां करीब 5 महीने पहले रिलीज़ हुई एक फिल्म आज भी Netflix की Top Trending Movies लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। 156 मिनट लंबी इस फिल्म की कहानी दर्शकों को इतनी पसंद आ रही है कि नई रिलीज़ के बावजूद इसका क्रेज कम नहीं हुआ।

फिलहाल Netflix पर रणवीर सिंह स्टारर Dhurandhar टॉप पोज़िशन पर ट्रेंड कर रही है, लेकिन इसी ट्रेंडिंग लिस्ट में एक और नाम है जिसने सबका ध्यान खींच लिया है। यह फिल्म सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और अब OTT पर आते ही दोबारा चर्चा में आ गई है। Netflix की Top-10 ट्रेंडिंग फिल्मों में यह मूवी नौवें नंबर पर बनी हुई है, जो साफ दिखाता है कि दर्शकों की दिलचस्पी अब भी इस कहानी में बरकरार है।

कोर्टरूम ड्रामा जो सोचने पर मजबूर कर देता है

करीब 2 घंटे 36 मिनट की यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं करती, बल्कि एक गंभीर सामाजिक मुद्दे को उठाती है। कहानी एक ऐसे बड़े बिजनेसमैन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो चालाकी से गरीब किसानों की ज़मीनें हड़पना चाहता है। इसी अन्याय के चलते एक किसान आत्महत्या कर लेता है। इसके बाद कहानी उस किसान की पत्नी के संघर्ष पर फोकस करती है, जो न्याय पाने के लिए अदालत का दरवाज़ा खटखटाती है। खास बात यह है कि इस केस को दो अलग-अलग सोच वाले वकील लड़ते हैं, जिससे पूरी कहानी और भी दिलचस्प और टकराव से भरी बन जाती है।

कौन-सी है ये फिल्म?

अगर आपने अब तक पहचान नहीं की है, तो बता दें कि यहां बात हो रही है Jolly LLB 3 की। इस फिल्म में Akshay Kumar और Arshad Warsi एक बार फिर अपने दमदार किरदारों से दर्शकों को बांधने में कामयाब रहे हैं। सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब OTT पर भी इस फिल्म को दूसरा जीवन मिल गया है, और यही वजह है कि यह Netflix की ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है।

IMDb Rating भी करती है कहानी की गवाही

Jolly LLB 3 को IMDb पर 6.5/10 की रेटिंग मिली है। यह रेटिंग साफ इशारा करती है कि फिल्म भले ही मसाला एंटरटेनर न हो, लेकिन इसकी कहानी, डायलॉग्स और कोर्टरूम टकराव दर्शकों को सोचने पर मजबूर करते हैं। अगर आपको कंटेंट-ड्रिवन फिल्में पसंद हैं और आप OTT पर कुछ अलग देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

इमेज साभार:

यह भी पढ़ें: सावधान: Online Gaming की लत ने ली जान.. तीन बहनों ने लगा दी 9वीं मंजिल से छलांग, खेलती थीं ये वाला गेम, कहीं आपका बच्चा तो…

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :