Samsung Galaxy Buds4 और Buds4 Pro लॉन्च, अब तक के बेस्ट हाई-फाई साउंड वाले ईयरबड्स, एकदम तगड़े हैं फीचर्स

Samsung ने अपने इस साल के सबसे बड़े लॉन्च इवेंट Galaxy Unpacked 2026 के दौरान अपनी लेटेस्ट Samsung Galaxy S26 सीरीज को भारत समेत ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया है। नए फोन्स के साथ-साथ कंपनी ने कई नए शानदार AI फीचर्स और अपने नए वायरलेस ईयरबड्स Galaxy Buds4 Pro और Galaxy Buds4 को भी आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि नई Buds4 सीरीज़ को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यूज़र्स को प्रीमियम हाई-फाई ऑडियो के साथ पूरे दिन आरामदायक लिसनिंग एक्सपीरियंस मिले। नए मॉडल बेहतर फिट, अपग्रेडेड एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) और AI आधारित ऑडियो एडजस्टमेंट के साथ आते हैं, जिससे अलग-अलग एनवायर्नमेंट में भी बैलेंस्ड और क्लियर साउंड मिलता है। चलिए इन नए ईयर बड्स के बारे में सबकुछ डिटेल में जानते हैं।

नया डिजाइन और बेहतर कंफर्ट

Samsung Galaxy Buds4 सीरीज़ में सैमसंग ने “ब्लेड डिजाइन” दिया है, जिसे लाखों ईयर-शेप डेटा और हजारों सिमुलेशन के आधार पर तैयार किया गया है। छोटे और एर्गोनोमिक ईयरबड हेड्स लंबे समय तक पहनने पर भी आरामदायक रहते हैं। नए पिंच कंट्रोल एरिया की मदद से यूज़र आसानी से म्यूज़िक या सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ ट्रांसपेरेंट क्लैमशेल केस दिया गया है, जो चार्जिंग और स्टोरेज को आसान बनाता है।

Galaxy Buds4 Pro की खासियत

Buds4 Pro में कैनाल-फिट डिजाइन दिया गया है, जो बेहतर सील बनाकर ज्यादा गहरा और इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस देता है। इसमें नया और बड़ा वूफर लगाया गया है, जिससे बेस ज्यादा मजबूत और साउंड ज्यादा डिटेल्ड सुनाई देता है। यह मॉडल 24-bit/96kHz हाई-रेजोल्यूशन ऑडियो सपोर्ट करता है और अपग्रेडेड ANC आसपास के शोर को कम करके साफ ऑडियो देता है। कॉलिंग के लिए सुपर क्लियर कॉल फीचर दिया गया है, जिससे भीड़भाड़ वाले माहौल में भी आवाज साफ़ रहती है।

Galaxy Buds4 के फीचर्स

Galaxy Buds4 ओपन-फिट डिजाइन के साथ आता है, जो उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो हल्का और नैचुरल लिसनिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं। इसमें भी एडैप्टिव EQ और ANC टेक्नोलॉजी दी गई है, जो यूज़र के कान और आसपास के माहौल के अनुसार साउंड को ऑटोमैटिक एडजस्ट करती है। रोज़मर्रा के इस्तेमाल, कॉल और म्यूज़िक के लिए यह ज्यादा आरामदायक विकल्प माना जा रहा है।

AI और Galaxy इकोसिस्टम इंटीग्रेशन

नई Buds4 सीरीज़ में AI इंटीग्रेशन को भी मजबूत किया गया है। यूज़र बिना फोन छुए वॉयस कमांड के जरिए Bixby, Google Gemini और Perplexity जैसे AI एजेंट्स को एक्सेस कर सकते हैं। आसान पेयरिंग फीचर के जरिए केस खोलते ही ईयरबड्स Galaxy डिवाइस से कनेक्ट हो जाते हैं और क्विक पैनल से EQ और वॉल्यूम कंट्रोल किया जा सकता है।

Buds4 सीरीज की उपलब्धता

नई Buds4 सीरीज़ को कंपनी ने नई Galaxy S26 series के साथ लॉन्च किया है। प्री-ऑर्डर चुनिंदा बाजारों में शुरू हो चुके हैं, जबकि उपलब्धता 11 मार्च से शुरू होगी। Samsung Galaxy Buds 4 की भारत में कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। वहीं, थोड़ा ज्यादा प्रीमियम फीचर्स चाहने वालों के लिए Samsung Galaxy Buds 4 Pro 22,999 रुपये में उपलब्ध होंगे।

खरीदारी की बात करें तो ये दोनों नए TWS ईयरबड्स देश में Amazon और Samsung India के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के जरिए आसानी से खरीदे जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें: OnePlus 15T लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा: होगा 7,500mAh बैटरी वाला मिनी फ्लैगशिप?

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :