mivi-ai-buds-india-launch-humanlike-ai-earbuds
भारतीय कंपनी Mivi ने एक नया तकनीकी प्रोडक्ट लॉन्च किया है- Mivi AI Buds। ये बड्स शानदार आवाज़ के साथ-साथ एक ऐसे AI एक्सपीरियंस के साथ आते हैं, जो इंसान की तरह बात करता है। ये पूरी तरह से भारत में बने हैं और बिना स्क्रीन के आसान बातचीत का अनुभव देते हैं।
ये AI बड्स 4 जुलाई 2025 से फ्लिपकार्ट और www.mivi.in पर सिर्फ 6,999 रुपये में उपलब्ध हैं। हालांकि, कंपनी इन्हें विशेष ऑफर के तहत 5,999 रुपये में आधिकारिक वेबसाईट पर सेल कर रही है।
ये बड्स सामान्य AI से अलग हैं। ये आपकी बात को याद रखते हैं, आपकी पसंद को समझते हैं और इंसान की तरह जवाब देते हैं। आप इनसे नौकरी के इंटरव्यू की तैयारी, खाना बनाने की टिप्स या किसी भी सवाल का जवाब ले सकते हैं। ये 8 भारतीय भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी, कन्नड़, मलयालम और गुजराती- में कम्युनिकेट करते हैं, वो भी बिना सेटिंग बदले।
मिवी AI में कई खास अवतार हैं, जो अलग-अलग कामों में मदद करते हैं:
मिवी ने अपने AI को हज़ारों आवाज़ों और लहजों पर ट्रेन किया है, ताकि यह हर भारतीय की आवाज़ को समझे। खास तकनीक से यह AI तेज़ी से काम करता है और बैटरी भी बचाता है।
यह भी पढ़ें: Aashram को भूल जाओ! इन 5 सीरीज में है असली क्राइम, पाखंड और पावर का खेला..? स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाओगे