इनोवेटिव एवं पोर्टेबल गैजेट्स में देश की अग्रणी कम्पनी पोरट्रॉनिक्स ने भारत में अपने ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स हॉर्मोनिक्स ट्विन्स II लॉन्च किए है। इस Valentine's Day यह आपके करीबी के लिए सबसे बेस्ट गिफ्ट के तौर पर सामने आया है, इस डिवाइस को आप इस वैलेंटाइन्स डे एक बेहतर गिफ्ट की तरह खरीद सकते हैं।
पोर्ट्रोनिक्स के इन नए ईयरबड्स में 40mAh की शक्तिशाली बैटरी लगी हुई है, यह एक पोटेर्बल चार्जिंग केस के साथ उपलब्ध है, जो की 380mAh की इनबिल्ट बैटरी के साथ आता है, जिस से आप इन ईयरबड्स को टोटल 12 घंटे का तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एक एलईडी लाइट संकेतक भी है।
यह ईयरबड्स ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी के साथ आते है, इसमें सॉफ्ट और बेहतर टच कंट्रोल की सुविधा है, जिससे व्यक्ति अपने कॉल रेगुलेट और म्युजिक ट्रैक को बदल सकते है। यह वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आता है, और इसमें 10 मी तक की वायरलेस रेंज है। इस ब्लूटूथ ईयरबड्स को IPX4 वॉटर और स्वेट रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है।
ब्रांड का कहना है, हार्मोनिक्स ट्विन्स II ईयरबड्स शानदार बास के साथ प्रामाणिक स्टीरियो साउंड प्रदान करते है। पोर्ट्रोनिक्स के नए ईयरबड्स काले रंग में उपलब्ध है और इसकी कीमत 3999 रूपए है। यह वायरलेस ईयरबड्स ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर के माध्यम से ख़रीदा जा सकता है।