इस हेडफ़ोन का एक दूसरा वर्जन भी पेश किया है, इसकी कीमत Rs. 39,990 रखी गई है.
अमेरिका की हाई-एंड हेडफ़ोन निर्माता कंपनी Audeze ने भारत में अपना एक ऑन-इयर हेडफ़ोन Sine Planar Magnetic लॉन्च किया है. कंपनी ने अपने इस हेडफ़ोन की कीमत Rs. 34,990 रखी गई है. इस हेडफ़ोन का एक दूसरा वर्जन भी पेश किया है, इसकी कीमत Rs. 39,990 रखी गई है. यह दोनों वर्जन भारत में मौजूद कंपनी के डीलर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे, headphonezone.in.
Audeze Sine हेडफोंस को यूनाइटेड स्टेट्स में बनाया जाता है और इसे डिज़ाइनवर्क के साथ मिलकर बनाया जाता है. कंपनी का दावा है कि ये हेडफ़ोन planar magnetic टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला दुनिया का पहला हेडफ़ोन है. Audeze Sine आईफ़ोन-रेडी हैं.