YouTube के इन ग्राहकों को मिलेगा ये दमदार फीचर, अब स्क्रीन बंद करके भी सुन सकेंगे म्यूजिक

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने अपने Premium Lite सब्सक्रिप्शन को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है, कंपनी ने आधिकारिक घोषणा करके इस अपडेट की जानकारी दी है। कंपनी का कहना है कि अब इस प्लान में यूजर्स को Background Play और वीडियो डाउनलोड जैसे कुछ सबसे दमदार फीचर भी मिलने वाले हैं। कंपनी के अनुसार इस अपडेट को चरणों में दिया जाने वाला है। इसका मतलब है कि धीरे धीरे इस अपडेट को रोलआउट किया जा रहा है, आने वाले समय में ऐसा कह सकते है कि कुछ हफ्तों में भारत में सभी YouTube Premium Lite यूजर्स को यह सुविधा मिलना शुरू हो जाने वाली है।

अब YouTube Premium Lite में क्या क्या मिलेगा?

नए अपडेट के बाद Premium Lite यूजर्स को पहले से ज्यादा सुविधाएं मिलने वाली हैं, आइए इनके बारे में आगे जानते हैं।

कुछ मुख्य फीचर्स को देखा जाए तो अब यूजर्स को बिना विज्ञापन के साथ यानि (Ad-Free) ज्यादा से ज्यादा वीडियो देखने को मिलने वाले हैं, इसके अलावा वीडियो ऑफलाइन डाउनलोड भी किए जा सकेंगे, अब वीडियो बैकग्राउंड में प्ले होने वाले हैं आदि आदि।

इस अपडेट का सबसे बड़ा अपडेट यह है कि अब आप वीडियो चलाकर अगर स्क्रीन को बंद कर देते हैं तो आपको सब सुनाई देने वाला है। अभी तक के लिए ऐसा कुछ भी नहीं किया जा सकता था। इसका यह भी मतलब है कि आप YouTube कोई वीडियो चलाकर किसी दूसरे ऐप पर भी काम कर सकते हैं। अभी तक ऐसा किसी भी कीमत नहीं किया जा सकता था।

यूजर्स की डिमांड पर लाया गया ये फीचर?

YouTube की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, जब कंपनी ने Premium Lite को कुछ नए बाजारों तक पहुंचाया तो बहुत से यूजर्स की ओर से यह फीडबैक आया कि कंपनी को इस प्लान के साथ Background Play और डाउनलोड फीचर भी शामिल करना चाहिए, अब कुछ समय के बाद ऐसा हो गया है।

Premium Lite और Premium में क्या फर्क है?

हालांकि Premium Lite में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, लेकिन कंपनी का कहना है कि फुल फीचर एक्सपीरियंस अभी भी YouTube Premium के साथ ही मिलने वाले हैं। आइए जानते हैं कि YouTube Premium के साथ यूजर्स को क्या क्या मिलता है;

इस प्लान के साथ यूजर्स को सभी वीडियो पूरी तरह Ad-Free देखने का मौका मिलता है, YouTube Music Premium का एक्सेस भी इस प्लान के साथ दिया जाता है, इसके अलावा इस प्लान में आपको ऑफलाइन डाउनलोड का भी लाभ दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, इसमें भी बैकग्राउंड प्ले का ऑप्शन आपको मिल जाता है।

यह भी पढ़ें: Split AC की घर में नहीं है जगह तो ये वाले Window AC रहेंगे बेस्ट ऑप्शन, देखें प्राइस और अन्य डिटेल्स

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :