भी ना कभी आपकी लाइफ में ऐसा हुआ होगा कि आप किसी के साथ चैटिंग तो करना चाहते हैं लेकिन उसके साथ अपना नंबर शेयर नहीं करना चाहते हैं। असल में, आप सही भी हैं, कोई भी अगर किसी से छुपकर बातें कर रहा है तो जाहिर है कि उसके साथ अपने नंबर को शेयर करते हुए हिचकिचाएगा ही। हालांकि, ऐसा नहीं है कि आप हर बार किसी से छुपकर ही बात कर रहे हों, ऐसा भी हो सकता है कि आप किसी बिज़नेस से संपर्क कर रहे हैं और इसके साथ अपना नंबर शेयर करना नहीं चाहते हैं, असल में आपको पहले इसे सेव करना होगा और फिर चैटिंग करनी होगी, यह झंझट भरा काम है। अभी तक यह समस्या आपको ही थी, लेकिन अब लग रहा है कि यह व्हाट्सएप को भी समझ में आ चुकी है, इसी कारण कंपनी इसका हल निकालने की तैयारी में जुटी है। असल में एक रिपोर्ट से जानकारी मिल रही है कि WhatsApp एक ऐसा फीचर जल्द ला सकती है, जिसमें आप बिना फोन नंबर शेयर किए भी भी चैटिंग कर सकते हैं। अब आइए समझते हैं इस नए फीचर का गुना गणित क्या है।
अब तक WhatsApp की सबसे बेसिक चीज़ यही रही है कि नंबर के बिना कुछ नहीं होता। इसका मतलब है कि अगर आप किसी से बात करना चाहते हैं तो आपको उसका नंबर अपने फोन में सेव करना होगा, हालांकि कई ऐसे भी तरीके हैं जिसमें नंबर सेव किए बिना भी चैटिंग की जा सकती है। आज हम इन तरीकों में नहीं जाने वाली हैं, लेकिन व्हाट्सएप के इस नए फीचर के बारे में जरूर चर्चा करेंगे। असल में, इस नए सिस्टम में आपको एक यूजरनेम या हैन्डल दिया जाने वाला है, जैसा कुछ अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आदि पर होता है। जैसे Instagram या X (Twitter) के अलावा इंस्टाग्राम आदि। इसमें सामने वाले के नंबर की जरूरत नहीं होती है, बस एक यूजरनेम से ही काम हो जाता है।
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस नए फीचर से सबसे बड़ा बदलाव प्राइवेसी में होने वाला है। अभी अगर आपको किसी से बात करनी है, तो नंबर देना ही पड़ता है, चाहे आप यह जरूरी समझते हों या नहीं। लेकिन यूजरनेम सिस्टम में आप अपना नंबर प्राइवेट रख सकते हैं, और सिर्फ हैन्डल शेयर करके ही चैटिंग कर सकते हैं। यह खासकर उन लोगों के लिए काफी काम का हो सकता है जो ऑनलाइन ही काम करते हैं।
रिपोर्ट्स ये भी कह रही हैं कि ये फीचर सिर्फ आम यूजर्स के लिए नहीं, बल्कि बिजनेस आदि के लिए भी बड़ा काम आने वाला है। अभी किसी दुकान या सर्विस से बात करने के लिए उनका नंबर सेव करना पड़ता है, लेकिन आगे चलकर आप सिर्फ उनका यूजरनेम सर्च करके सीधे चैट शुरू कर पाएंगे। इससे पूरी प्रोसेस थोड़ी आसान हो जाने वाली है और आपकी प्राइवेसी भी दुरुस्त रहने वाली है।
एक सवाल आपके मन में यह आ सकता है कि क्या व्हाट्सएप से इसके बाद नंबर आदि हट जाने वाले हैं। इसका जवाब न होने वाला है। असल में, जानकारी मिल रही है कि WhatsApp नंबर को पूरी तरह हटाने नहीं जा रहा। नंबर अभी भी बैकएंड में रहने वाला है, इसका मतलब है कि अकाउंट वेरीफिकेशन के लिए इसका इस्तेमाल होने वाला है। बस फ़र्क यह होने वाला है कि आपको अपना किसी के साथ भी अपना नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होने वाली है।
अगर ये फीचर प्लान के हिसाब से आता है तो ऐसा मना जा रहा है कि यह जून 2026 तक रोलआउट हो सकता है। अभी के लिए यह फीचर डेवलपमेंट और टेस्टिंग फेज में है, इसका मतलब है कि यह आने वाले समय में व्हाट्सएप चैटिंग पूरी तरह से बदल जाने वाली है।
यह भी पढ़ें: LPG Crisis: व्हाट्सएप पर एक क्लिक में बुक हो जाएगा सिलेंडर..देखें स्टेप बाय स्टेप डिटेल्स