Facebook अधिकृत व्हाट्सऐप ने हाल ही में आने एंडरोइड और iOS यूजर्स के लिए नया फीचर जारी किया था। नया फीचर यूजर्स को स्टिकर सेंड करने की सुविधा देता है। कंपनी ने स्टिकर स्टोर भी पेश किया है जहां से यूजर स्टिकर पैक डाउनलोड कर सकते हैं जैसा कि अन्य इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर करते हैं। स्टिकर स्टोर पर डाउनलोडेड फीचर को मैनेज और डिलीट करने का फीचर भी दिया गया है।
ऐसे भेजें व्हाट्सऐप पर स्टिकर्स
अपने स्मार्टफोन या वेब पर व्हाट्सऐप खोलें।
जिस कोंटेक्ट पर स्टिकर भेजना चाहते हैं उसे ओपन करें।
टेक्स्ट बॉक्स की बाईं ओर दिए गए स्माइली पर टाइप करें।
GIF आइकॉन के साथ ही स्टिकर आइकॉन पर टैप करें।
स्टिकर सेंड करने के लिए उस पर क्लिक करें।
Whatsapp पर स्टिकर डाउनलोड और मैनेज कैसे करें?
व्हाट्सऐप खोल कर चैट ओपन करें।
स्टिकर्स पर जाएं और स्टिकर सेक्शन के टॉप राइट कोर्नर पर + आइकॉन पर टैप करें।
जिस स्टिकर पैक को डाउनलोड करना चाहते हैं उसे डाउनलोड करें।
प्रोसेस पूरा करने के लिए डाउनलोड आइकॉन पर टैप करें।
डिलीट करने के लिए माय स्टिकर टैप पर जाकर डिलीट बटन पर टैप करें।