स्कैम मैसेज को सूंघ लेगा व्हाट्सएप का ये वाला फीचर..इन बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध

HIGHLIGHTS

अभी कुछ समय पहले ही WhatsApp ने Scam Alert Feature की घोषणा की थी।

यह फीचर स्कैम मैसेज को पहले ही भांप लेगा।

फीचर अब एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया है।

व्हाट्सएप पर फर्जी ऑफर्स, लॉटरी, पार्ट-टाइम जॉब और बैंक फ्रॉड से जुड़े स्कैम मैसेजेस की संख्या निरंतर बढ़ रही है। हालांकि, यूजर्स की सुरक्षा को लेकर मेटा की ओट से एक बड़ा कदम कुछ समय पहले ही उठा लिया गया था। असल में, WhatsApp ने एक Scam Alert Feature को पेश किया था, इस फीचर की खासियत यह है कि यह स्कैम मैसेज को पहले से पहले ही भांप लेने वाला है, और आपको इसकी जानकारी दे देने वाला है। हालांकि, अभी के लिए इस फीचर को टेस्ट किया जा रहा है, ऐसे में जानकारी मिल रही है कि इस फीचर को अब एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए पेश कर दिया गया है। यह नया सिक्योरिटी टूल अनजान नंबरों से आने वाले संदिग्ध और भ्रामक मैसेजेस को पहचानकर चैट स्क्रीन पर ही यूजर को तुरंत चेतावनी (Warning) देने वाला है। इसका मतलब है की मेटा की ओर से उठाया गया यह कदम यूजर्स के लिए और उनकी सुरक्षा के लिए बेस्ट महत्त्वपूर्ण है।

कैसे काम करता है WhatsApp का ‘Scam Alert’ फीचर?

व्हाट्सएप अपडेट्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह सामने आ रहा है कि यह फीचर WhatsApp beta for Android 2.26.34.1 वर्जन में देखा गया है, इसका मतलब है कि इस फीचर की जोरों से टेस्टिंग चल रही है। इस फीचर से यूजर्स की कैसे मदद होने वाली है।

जब आप इस फीचर को चालू करते हैं, तो व्हाट्सएप आपके डिवाइस पर एक हल्का मशीन लर्निंग (ML) मॉडल डाउनलोड करता है। इसके बाद यह मॉडल केवल उन मैसेजेस को स्कैन करता है जो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव न होने वाले अनजान नंबरों से आते हैं। अगर मैसेज की भाषा और लिंक किसी जाने-माने स्कैम पैटर्न से मेल खाते हैं, तो स्क्रीन पर वार्निंग पॉप-अप हो जाने वाली है।

इस प्रक्रिया के दौरान चैट का कंटेंट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड ही रहता है। मैसेज आपके फोन से बाहर नहीं जाते और न ही मेटा या किसी थर्ड पार्टी के साथ शेयर किए जाते हैं।

चैट में वॉर्निंग पर दिखेंगे ये ऑप्शन

जब सिस्टम किसी मैसेज को संभावित स्कैम के रूप में पाएगा, तो चैट में एक स्पष्ट अलर्ट नजर आने वाला है, (यह अलर्ट मैसेज भेजने वाले स्कैमर को दिखाई नहीं देगा)। इसके बाद यूजर के पास तीन ऑप्शन होने वाले हैं कि आखिर इस मैसेज का क्या किया जाए।

ऐसे में Block और Report का ऑप्शन आपको मिलने वाला है, इस बेनेफिट के साथ आप किसी भी अनजान और संदिग्ध नंबर को तुरंत ब्लॉक करके उसकी शिकायत व्हाट्सएप को कर सकते हैं।

इसके अलावा Mark as Trusted के तौर पर भी आप इस मैसेज को रख सकते हैं। कई मामलों में ऐसा हो सकता है कि किसी डिलीवरी सर्विस या बैंक का जरूरी मैसेज गलती से फ्लैग हो गया है, तो उसे ‘ट्रस्टेड’ मार्क किया जा सकता है। ऐसा करने पर उस चैट से वॉर्निंग हट जाएगी।

अगर कोई गलत वॉर्निंग आई है, तो यूजर चाहें तो अपने आखिरी 5 मैसेजेस व्हाट्सएप के साथ शेयर कर सकते हैं ताकि मॉडल की सटीकता को और बेहतर बनाया जा सके।

कैसे इनेबल करें यह नया फीचर?

इस फीचर को देखा जाए तो यह पूरी तरह से ऑप्शनल है, जो डिफ़ॉल्ट तौर पर बंद ही रहने वाला है। हालांकि, अगर आप इसे शुरू करना चाहते हैं तो आप इसके लिए व्हाट्सएप की Settings > Account सेक्शन में जा सकते हैं। यहाँ दिए गए नए ‘Scam Alert’ टॉगल को ऑन कर सकते हैं। अभी के लिए यह फीचर केवल कुछ लिमिटेड एंड्रॉइड बीटा टेस्टर्स के लिए रोलआउट किया गया है। टेस्टिंग और यूजर फीडबैक पूरा होने के बाद इसे जल्द ही सभी एंड्रॉइड और iOS यूजर्स के लिए आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया जाने वाला है।

यह भी पढ़ें: Vi बनाम Reliance Jio: कौन सी कंपनी के पास 3 महीने की वैलिडीटी वाला सबसे तोडू प्लान..देखें कीमत और बेनेफिट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :