WhatsApp Multiple account feature launched
WhatsApp की ओर से WhatsApp Multiple Account Feature को लॉन्च कर दिया गया है। इस फीचर की मदद से एक ही डिवाइस पर एक ही समय में दो अकाउंट चलाए जा सकते हैं।
यह फीचर उन लोगों के लिए बेस्ट है जो अपने पर्सनल और बिजनेस अकाउंट्स को अलग अलग रखना चाहते हैं। इसका मतलब है कि ग्राहकों को दो दो फोन्स भी रखने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा पहले अकाउंट से साइनआउट करके दूसरे अकाउंट में लॉगिन करने की भी जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें: अब तक की Best डिस्प्ले के साथ आएगा OnePlus 12, Apple और Samsung के ये प्रीमियम फोन्स भी रह जाएंगे पीछे
इस फीचर को अलग अलग फेज़ में रोलआउट किया जाने वाला है। अभी के लिए यह फीचर मात्र Android यूजर्स के लिए ही उपलब्ध कराया गया है, हालांकि सभी एंड्रॉयड यूजर्स को भी यह अपडेट अभी तक नहीं मिल है। आप इस नए फीचर के लिए अपने WhatsApp को अपडेट करके देख सकते हैं। इसके अलावा इस फीचर को iOS पर कुछ समय में पेश किया जा सकता है।
WhatsApp की मानें तो सबसे पहले ग्राहकों के पास एक दूसरा नंबर और सिम कार्ड होना जरूरी है। इसके बाद इस फीचर को इस फोन में सेटअप किया जा सकता है, जो मल्टी-सिम सपोर्ट के साथ आता है, या eSIM का सपोर्ट इस फोन में होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: क्या होती है iSIM? eSIM से कैसे अलग है iSIM, जानें दोनों के बीच का अंतर और अन्य महत्त्वपूर्ण बातें
WhatsApp की ओर से यूजर्स को यह भी कहा जाता है कि उन्हें आधिकारिक WhatsApp App का ही इस्तेमाल करना चाहिए, किसी भी अनअधिकृत एप का इस्तेमाल न करें, इसके अलावा किसी फेक वर्जन को भी अपने फोन में इस्तेमाल न करें। WhatsApp की ओर से ऐसा भी कहा जाता है कि केवल आधिकारिक एप ही आपको Security और Privacy प्रदान करता है। यह आपको किसी थर्ड पार्टी एप में नहीं मिलती है।
यह भी पढ़ें: Netflix ने फिर बढ़ाए अपने प्लांस के दाम, महंगा लग रहा है तो अभी चेक करें सस्ते Alternatives