WhatsApp is testing 15 minute auto delete messages know how it will work
कई बार ऐसा होता है कि WhatsApp पर मैसेज किसी ऐसी भाषा में आ जाता है, जो हमारी समझ से परे है। ये समस्या उस समय बढ़ जाती है, जब आप अलग अलग देशों के लोगों से बात कर रहे हों। हालांकि, व्हाट्सएप में इस समस्या का हल कुछ भाषाओं के लिए पहले ही निकाल लिया था, अब कंपनी ने इस भाषा की लिस्ट में बहुत सी नई भाषाओं को भी जोड़ दिया है। इसका मतलब है कि अभी तक व्हाट्सएप ट्रांसलेशन में जितनी भाषा थी, अब एक नए अपडेट के साथ इन भाषाओं में इजाफा हो गया है। इसका यह भी मलतब है कि अब आप बहुत सी भाषाओं में ट्रांसलेशन का आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि व्हाट्सएप ट्रांसलेशन में अब और कितनी भाषाओं को जोड़ दिया गया है।
इंटरनेट पर इस समय इस खबर को लेकर कई रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं, इन रिपोर्ट्स के अनुसार WhatsApp अपने ट्रांसलेशन फीचर में 13 नई भाषाएं जोड़ी जा रही हैं, इसका मतलब है अब कुल भाषाओं की संख्या 19 हो चली है। नई भाषाओं में जर्मन, फ्रेंच, इटालियन, इंडोनेशियन, पोलिश, टर्किश, उर्दू, चाइनीज जैसी कई भाषाएं शामिल हैं। इसका मतलब है कि अगर कोई आपको इन भाषाओं में मैसेज भेजता है, तो आप उसे ऐप के अंदर ही अपनी भाषा में समझ पाएंगे।
आइए जानते है कि आखिर ये फीचर कैसे काम करता है और आप इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। WhatsApp में आपको अलग-अलग भाषा के पैक डाउनलोड करने का ऑप्शन काफी समय से मिलता आ रहा है। अब इसमें कुछ नई भाषाओं को भी ऐड कर दिया जाने वाला है। अब जैसे ही आप किसी एक लैंग्वेज पैक को डाउनलोड करते हैं तो व्हाट्सएप इस भाषाओं को पहचानकर उसे आपकी भाषा में ट्रांसलेट कर देता है। अभी बात यह है कि इस प्रक्रिया के लिए आपको एप से बाहर जाने की कोई जरूरत नहीं होती है, ऐसे में आपकी प्राइवेसी भी बनी रहती है।
इस फीचर का फायदा सबसे ज्यादा उन लोगों को होने वाला है, जो अलग अलग भाषाओं के लोगों से निरंतर और ज्यादा बातें करते हैं। इस लिस्ट में बिजनेस करने वाले, ऑनलाइन काम करने वाले, या जिनके दोस्त अलग देशों में रहते हैं। इसका मतलब है कि आपको बार बार मैसेज को समझने के लिए व्हाट्सएप से बाहर मैसेज को Google Translate में कॉपी पेस्ट करने की जरूरत नहीं होती है। व्हाट्सएप के अंदर ही यह काम आसानी से हो जाता है।
फिलहाल ये फीचर WhatsApp के कुछ beta यूजर्स के पास आया है, जिन्होंने नया अपडेट इंस्टॉल किया है। इसका मतलब है कि ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले समय में यह फीचर सभी व्हाट्सएप यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होने वाला है।
यह भी पढ़ें: नए PAN Card के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले ये नए रूल जरूर जान लें..1 अप्रैल से हो रहे चेंज