WhatsApp rolls out new email login feature
मेटा के स्वामित्व वाला इन्स्टेन्ट मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp iOS पर एक ईमेल अड्रेस फीचर रोल आउट कर रहा है। इस फीचर के जरिए आईफोन यूजर्स अपने व्हाट्सएप अकाउंट के साथ एक ईमेल अड्रेस को जोड़ सकेंगे।
हालांकि, ऐप स्टोर पर आधिकारिक चेंजलॉग में इस नए फीचर के बारे में मेंशन नहीं किया गया है, लेकिन जाने-माने टिप्सटर पब्लिकेशन WABetaInfo ने पुष्टि की है कि व्हाट्सएप एक अकाउंट के साथ ईमेल अड्रेस को जोड़ने का फीचर रिलीज़ कर रहा है।
यह ईमेल अड्रेस फीचर एक उपयोगी बैकअप के तौर पर आएगा, खासतौर पर ऐसी स्थितियों में जब यूजर्स को SMS प्राप्त करने में मुश्किलें आ रही हों।
यह भी पढ़ें: OnePlus AI Music Studio: नए AI टूल से चुटकियों में बनाएं खुद का गाना, म्यूज़िक और लिरिक्स का झंझट खत्म
हालांकि, यह ध्यान देना जरूरी है कि यूजर्स के पास व्हाट्सएप पर लॉग-इन करने का डिफ़ॉल्ट मेथड अब भी मौजूद होगा, जिसमें SMS के जरिए 6-डिजिट की कोड रिक्वेस्ट शामिल है।
हालांकि व्हाट्सएप अकाउंट से एक ईमेल अड्रेस को लिंक करने से एक अतिरिक्त लॉग-इन मेथड पेश होगा, लेकिन यूजर्स को फिर भी एक नया अकाउंट बनाने के लिए फोन नंबर की जरूरत होगी।
यह भी पढ़ें: Redmi Note 13 Pro इस वेबसाइट पर आया नज़र, 200MP कैमरा के साथ जल्द ग्लोबल बाजार में होगी Launching
अगर आपको अभी तक यह फीचर नहीं मिला है तो आपको थोड़ा इंतज़ार करना होगा क्योंकि वर्तमान में इसे रोल आउट किया जा रहा है।
हमारी राय में, इस नए फीचर का लक्ष्य व्हाट्सएप अकाउंट्स पर यूजर्स को अधिक ऑप्शंस उपलब्ध करा के अकाउंट को सुरक्षित रखना और यूजर अनुभव बढ़ाना है।