WhatsApp Update
अगर आप WhatsApp पर अपने प्रोफाइल को और पर्सनल बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बढ़िया खबर आ चुकी है। अब तक कवर फोटो का फीचर सिर्फ WhatsApp Business अकाउंट्स के लिए उपलब्ध था, लेकिन अब व्हाट्सएप मैसेजिंग ऐप के सभी यूज़र्स को भी यह सुविधा दी जाने वाली है। व्हाट्सएप ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं, इसका मतलब है कि जल्द ही यह फीचर सभी व्हाट्सएप ग्राहकों को मिलना शुरू हो जाने वाला है।
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp एक नया फीचर टेस्ट कर रहा है, जिससे यूज़र अपनी प्रोफाइल पर कवर फोटो लगा सकेंगे। यह फोटो प्रोफाइल के टॉप सेक्शन में दिखाई देगी, बिल्कुल वैसे ही जैसे Facebook और LinkedIn पर दिखाई देती है।
यूज़र इसे अपनी Profile Settings में जाकर अपलोड कर पाएंगे। WhatsApp इस फीचर को WhatsApp beta 2.25.32.2 for Android वर्ज़न पर टेस्ट कर रहा है, अभी के लिए यह फीचर Google Play Beta Program के तहत टेस्टर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि WhatsApp इस फीचर के साथ एक नया Privacy Control Feature लाने वाला है, जिससे यूज़र तय कर सकेंगे कि उनकी कवर फोटो कौन देख सकता है। इस फीचर के साथ आपको कुछ ऑप्शन भी मिलन वाले हैं, जैसे व्हाट्सएप के अन्य कुछ फीचर में मिलता है। जैसे क्या इस कवर फोटो को सभी देख सकते हैं, आपके कॉन्टेक्टस ही देख सकते हैं, या फिर कोई नहीं का ऑप्शन भी आपके पास आने होने वाला है।
यह वही प्राइवेसी लेवल है जो अभी Status और Profile Photo के लिए पहले से उपलब्ध है।
WABetaInfo के मुताबिक, यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और फिलहाल बीटा टेस्टर्स के लिए भी एक्टिव नहीं किया गया है। हालांकि, इसी रिपोर्ट के अनुसार इसे कुछ यूजर्स की ओर से इस्तेमाल किया जा रहा है।
Meta का यह कदम WhatsApp को एक पर्सनल सोशल प्लेटफॉर्म की दिशा में ले जा सकता है, जहाँ यूज़र अपनी पहचान और स्टाइल को और बेहतर तरीके से दिखा सकेंगे। जैसे Facebook पर Timeline Cover या LinkedIn पर Professional Cover होता है, वैसे ही अब WhatsApp पर भी आपका प्रोफाइल और पर्सनल लगेगा।