राइड मुहैया करानेवाले ऐप उबर ने मंगलवार को यहां अपनी बाइक-शेयरिंग सेवा उबेर मोटो की शुरुआत की. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बांग्लादेश क्रिकेट टीम के गेंदबाज, मशरफे बिन मुर्तजा ने शहर का पहले मोटो राइड लेकर इसकी शुरुआत की.
कंपनी ने बताया कि इस लॉन्च के साथ ही उबर ढाका में शहरी गतिशीलता को फिर से परिभाषित करने के प्रयासों में एक कदम और आगे बढ़ाया है, जिसकी शुरुआत 11 महीने पहले ढाका में उबरएक्स के लॉन्च के साथ की गई थी और हाल ही में उबर प्रीमियर सेवा को भी शुरू किया गया था.