ट्विटर के ‘Community Notes’ आखिर क्यों हो रहे हैं इतने आवश्यक? देखें फुल डीटेल्स

Updated on 09-Jan-2023
HIGHLIGHTS

कम्यूनिटी नोट्स फीचर दुनिया भर में रोलआउट किया जा रहा है।

कम्यूनिटी नोट्स का लक्ष्य यह है कि गलत जानकारी देने वाले अधिक से अधिक ट्वीट्स को सहयोग करके रोका जा सके।

एलोन मस्क ने इस फीचर को एक गेम चेंजर का नाम दिया है।

कुछ दिनों पहले ही ट्विटर ने यह घोषणा की है कि, कम्यूनिटी नोट्स फीचर दुनिया भर में रोलआउट किया जा रहा है। यह फीचर ऐप पर गलत जानकारी फैलाने से रोकने के लिए डिज़ाइन किया गया है। दिलचस्पी की बात यह है कि, यह पहली बार नहीं हुआ है कि ट्विटर ने कोई ऐसा फीचर प्रयोग करने की कोशिश की है, 2021 में Jack Dorsey ने भी ऐसी ही एक कोशिश की थी जिसे बर्डवॉच का नाम दिया गया था। 

ट्विटर ने हाल ही में एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से इस फीचर के बारे में बताया है। इस पोस्ट में कहा गया है कि, "कम्यूनिटी नोट्स का लक्ष्य यह है कि गलत जानकारी देने वाले अधिक से अधिक ट्वीट्स को सहयोग करके रोका जा सके और ट्विटर पर यूजर्स को सशक्त और बेहतर जानकार बनाया जा सके। इसमें योगदान देने वाले यूजर्स किसी भी ट्वीट पर अपने नोट्स छोड़ सकते हैं और अगर अधिक से अधिक यूजर्स अलग अलग नजरिए के माध्यम से इस नोट को हेल्पफुल बनाते हैं तो, यह नोट एक ट्वीट पर पब्लिकली दिखाया जाएगा।"

एलोन मस्क के द्वारा इस फीचर को एक गेम चेंजर कहा गया है जो कि, ट्विटर को सटीक और बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। फ्री स्पीच को भी सुनिश्चित करते हुए उन्होने यह समझाया कि, जिस तरह से ट्विटर पर बातचीत की जाती है उसे सुधारना आवश्यक है। 

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :