अब Linkedin भी बहुत ही दिलचस्प होने जा रहा है जहाँ आपको एक शानदार एक्सपीरियंस मिलेगा। हाल ही में सोशल प्लेटफॉर्म लिंक्डइन ने एक नया अपडेट जारी किया है जिसके बाद यूज़र्स को खास फीचर मिला है। इस अपडेट के बाद अब लिंक्डइन पर भी आप फेसबुक की तरह ही रिएक्शन दे सकते हैं।
अभी तक Linkedin पर जहाँ आप केवल Like, Share और Comment ही कर पाते थे वहीँ अब आपके पास एक और भी ऑप्शन है। अब आप किसी पोस्ट पर रिएक्शन देकर आप अपनी भावनाएं भी व्यक्त कर सकते हैं। आप सेलिब्रेट, लव, इनसाइटफुल और क्यूरियस जैसे reactions दे सकते यहीं सकते हैं। लिंक्डइन पर अबतक लगभग 50 करोड़ यूजर्स एक्टिव हैं जो इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि अप्रैल में ही Linkedin ने इस फीचर को जारी किया था।
Linkedin Blog में इस फीचर की जानकारी दी गयी है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया कि आप अलग-अलग रिएक्शन देकर अपनी भावनाओं को और भी बेहतर तरह से दूसरे के सामने रख सकते है और अपने कॉन्टेक्ट्स को बता सकते हैं। एक खास बात यह भी है कि इस नए रिएक्शन बटन के आने के बाद पहले का लाइक बटन भी पहले की तरह ही काम करेगा।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!