Google Maps को हाल ही में अपडेट किया गया है। इस अपडेट के तहत अब बस और ट्रेन की लाइव लोकेशन और ETA शेयर किया जा सकता है। यह अपडेट पहले से ही ऐप में मौजूद Share Location feature का ही अपडेटेड वर्ज़न है। आपको बता दें कि गूगल मैप के Share Location feature को यूज़र्स के लिए इसलिए डिज़ाइन किया गया था जिससे वो किसी एक स्थाई जगह जाने के दौरान अपनी रियल-टाइम लोकेशन को शेयर कर सकें।
यह बस और ट्रेन की लाइव लोकेशन और ETA शेयर करने वाला अपडेटेड फ़ीचर शुरूआती तौर पर केवल Android डिवाइस के लिए ही है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि आने वाल समय में इसे iOS के लिए भी रखा जाए। इस अपडेटेड फीचर का लुत्फ़ उठाने के लिए यूज़र्स को अपने एंड्राइड डिवाइस पर Google Maps ऐप को अपडेट करना पड़ेगा। ऐप को अपडेट करने के बाद यूज़र्स अपने परिजनों के साथ बस और ट्रेन ट्रिप प्रोग्रेस को शेयर कर पाएंगे। इसके साथ ही यह जानकारी ना केवल गूगल कॉन्टैक्ट बल्कि थर्ड पार्टी ऐप्स, Facebook Messenger और WhatsApp पर भी शेयर की जा सकेगी।
आपको बता दें कि Google Maps पर शेयर लोकेशन फीचर पिछले साल जोड़ा गया था। साथ ही पिछले महीने iOS यूजर्स के लिए गूगल मैप्स में ETA शेयरिंग फीचर को जोड़ा गया था। इस फीचर की मदद से शेयर ट्रिप प्रोग्रेस को फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सऐप जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स पर शेयर किया जा सकता है।