Instagram Down: यूजर्स कर रहे रिपोर्ट नहीं मिल रहा कोई समाधान

दुनिया के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक Instagram इस समय ग्लोबल आउटेज का सामना कर रहा है। भारत समेत कई देशों में यूजर्स को ऐप इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है। ऑनलाइन आउटेज मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म Downdetector के अनुसार अमेरिका में 10,000 से ज्यादा यूजर्स ने Instagram से जुड़ी समस्याओं की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं भारत में अब तक करीब 500 शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं।

सबसे ज्यादा समस्या मोबाइल ऐप में

Downdetector के आंकड़ों के अनुसार इस आउटेज के दौरान ज्यादातर यूजर्स को मोबाइल ऐप में दिक्कत आ रही है।

समस्याओं का प्रतिशत इस प्रकार बताया गया है:

  • 78% यूजर्स को मोबाइल ऐप पर समस्या आ रही हैं।
  • 13% यूजर्स को वेबसाइट एक्सेस करने में दिक्कत हो रही है।
  • 10% यूजर्स सर्वर कनेक्शन एरर की समस्या से जूझ रहे हैं।

इसका मतलब है कि समस्या मुख्य रूप से ऐप की सर्विस या सर्वर से जुड़ी हो सकती है।

भारत में सुबह 8 बजे के आसपास शुरू हुई परेशानी

Downdetector के अनुसार भारत में Instagram आउटेज की रिपोर्ट सुबह करीब 8 बजे से सामने आने लगीं। जैसे ही ऐप में समस्या आई, कई यूजर्स दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाकर यह चेक करने लगे कि समस्या केवल उनके फोन में है या पूरी सर्विस प्रभावित हुई है।

X पर यूजर्स ने जताई नाराजगी

Instagram काम न करने पर कई यूजर्स ने X (पहले Twitter) पर अपनी प्रतिक्रिया शेयर की हैं, इन्हें आप यहाँ देख सकते हैं।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :