अगर आप व्हाट्सएप्प को 8 फरवरी के बाद भी इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको बता देते है कि आपके जहन में भी एक सवाल होगा कि आखिर आप अपनी प्राइवेसी के साथ कैसे समझोता कर सकते हैं। कैसे आप व्हाट्सएप्प पर इतनी बड़ी घटना के बाद भी बने रह सकते हैं। क्योंकि आपको बता देते है कि व्हाट्सएप्प में अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में एक बड़ा अपडेट कर दिया है, जो आपको या तो एक्सेप्ट करना होगा, या फिर व्हाट्सएप्प ने आपको अपने प्लेटफार्म को छोड़ने के लिए भी कह दिया है। अब ऐसे में आपके पास एक ही चारा बचता है कि आप किसी अन्य मैसेजिंग एप्प की ओर ही अपना रुख कर लें। अब यहाँ आपके पास एक ही चारा बचता है कि आप WhatsApp के स्थान पर किसी अन्य एप्प को इस्तेमाल करना शुरू कर दें। अब ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि आखिर किस एप्प को इस्तेमाल में लिया जाए। आपको आज हम गूगल प्ले स्टोर एप्प स्टोर पर व्हाट्सएप्प को पीछे छोड़ चुके एप्प Signal App के बारे में कुछ जानकारी देने वाले हैं। हालाँकि इसके पहले आप जान ले कि आखिर इसने किया क्या है?
हालाँकि आपको बता देते है कि Signal App अब इंडिया में तेज़ी से डाउनलोड हो रहा है। क्रॉस-प्लेटफ़ॉर्म एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सेवा, सिग्नल भारत सहित कई देशों में ऐप स्टोर की मुफ्त ऐप श्रेणी में टॉप पर तेज़ी से चढ़ रहा है। सिग्नल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने शनिवार को एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें भारत के शीर्ष स्थान पर व्हाट्सएप के ऊपर रखा गया था।
https://twitter.com/signalapp/status/1347693761044701186?ref_src=twsrc%5Etfw
भारत के साथ-साथ यह जर्मनी, फ्रांस, ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, हांगकांग और स्विटजरलैंड में भी टॉप डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया है। दुनिया भर में उपयोगकर्ताओं द्वारा पॉपअप प्राप्त करने के बाद सिग्नल को डाउनलोड में वृद्धि देखी जाने लगी, जिससे उन्हें 8 फरवरी से पहले अपनी संशोधित नीतियों से सहमत होने या अपने खाते को खो देने के लिए कहा गया है।
अब अगर आप भी इस एप्प पर मूव कर रहे हैं तो आपके सामने एक बड़ा सवाल यह भी है कि आखिर आप कैसे अपने व्हाट्सएप्प ग्रुप और नार्मल चैट्स को कैसे Signal App पर मूव करेंगे। आज हम आपको इसी समस्या का एक समाधान ले आये हैं। अगर आप अपने व्हाट्सएप्प चैट्स को सिग्नल एप्प पर मूव करना चाहते हैं तो हम आपको इसके बारे में स्टेप बाय स्टेप सबकुछ बताने वाले हैं। तो आइये शुरू करते हैं और आपको बताते हैं इसके बारे में…