देश में (दुनिया भर में) कोरोनावायरस Covid-19 के कारण सभी लोग अपने घरों पर ही हैं, क्योंकि दुनिया भर में लॉकडाउन किया हुआ है, भारत में अगर बात करें तो देश में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया गया है और तीसरे चरण में यह 4 मई से 17 मई के बीच देश में रहने वाला है। ऐसे में सभी सरकार और निजी कर्मचारी विडियो कांफ्रेसिंग पर ही निर्भर हैं। इसी कारण हमने देखा है कि दुनिया भर में विडियो कॉल आदि की सुविधा देने वाले एप्स की मांग भी बढ़ी है, इसी कारण हमने देखा है कि Zoom एप्प को दुनिया भर में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है, हालाँकि इसके अलावा Google Meet App भी अब चलन में आ पहुंचा है।
इन दोनों ही प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अगर आप कोई बातचीत अपने किसी कलिग आदि से करते हैं तो आपको बता देते हैं कि कई बार ऐसी कुछ बातें हो सकते हैं, जो भविष्य में सामने वाला व्यक्ति नकार भी सकता है, और आपको नीचा दिखाया जा सकता है, ऐसे में आपके पास एक ऑप्शन है कि आप अपनी इन सब ही विडियो कॉल्स को रिकॉर्ड कर लें। आपको बता देते हैं कि यह सुविधा दोनों ही यानी Zoom App और Google Meet App पर मौजूद है। आप न दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर अपनी कॉल्स को रिकॉर्ड कर सकते हैं। हालाँकि कुछ लोगों को इसके बारे में पता नहीं होगा, लेकिन ऐसा संभव है। आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले है कि आखिर आप कैसे Zoom App और Google Meet App पर अपनी विडियो कॉल आदि को रिकॉर्ड कर सकते हैं। आइये जानते हैं और आपको बताते हैं स्टेप बाय स्टेप हर चरण, जिसके माध्यम से आप आसानी से ऐसा कर सकते हैं।
ज़ूम एप्प की ओर से दोनों ही यानी फ्री और पेड सब्सक्राइबर्स के लिए यह सुविधा दे रखी है। इसका मतलब है कि आप बड़ी आसानी से ऐसा कर सकते हैं। हालाँकि आपको बता देते है कि Android और iOS पर लोकल रिकॉर्डिंग नहीं की जा सकती है, हालाँकि क्लाउड रिकॉर्डिंग का ऑप्शन पेड सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है। आइये अब जानते हैं कि आखिर ज़ूम मीटिंग्स को कैसे रिकॉर्ड कर सकते हैं।
यहाँ आपको बता देते है कि Google Meet की ओर से विडियो रिकॉर्डिंग को 30 सितम्बर के लिए फ्री किया हुआ है। इसके अलावा आप मात्र अपने जीमेल अकाउंट के माध्यम से ही Google Meet को ज्वाइन कर सकते हैं। इसके बाद यह रिकॉर्डिंग मात्र G Suite Enterpirse Account के यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए कुछ चरणों को अपना कर यह रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।