Paytm के सभी यूजर्स के लिए KYC यानी Know Your Customer की वेरिफिकेशन को मैन्डेटरी कर दिया गया है, इस बात को यूजर्स की ओर से सराहा भी गया है क्यों कि KYC के बाद यूजर्स को ज्यादा लाभ मिलना शुरू हो गए हैं। हालाँकि जिन भी यूजर्स ने अपने Paytm Wallet को अपग्रेड नहीं किया है, उन्हें पेटीएम की ओर से कुछ भी नया नहीं मिलने वाला है। क्या आप जानते हैं कि अगर आपने Paytm की केवाईसी वेरिफिकेशन नहीं करवाई है तो आप Paytm के माध्यम से लेन देन नहीं कर सकते हैं। हालाँकि आप ऐसा कर भी सकते हैं लेकिन अगर आप बड़ा लेन देन करना चाहते हैं तो यह बिना KYC के संभव नहीं है। इसके अलावा अभी तक आप जानते ही थे कि आधार से अपने अकाउंट को लिंक करना भी जरुरी था लेकिन अब इस समस्या से भी आपको निजात मिल चुकी है। आपको अब Paytm पर KYC के लिए किसी भी रूप में आधार कार्ड की जरूरत नहीं है।
आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर आप बड़ी ही आसानी से अपने Paytm Account/Wallet की KYC कैसे कर सकते हैं। हालाँकि इसके पहले कि हम आपको इस बारे में बताना शुरू करें, आपको सबसे पहले बता देते हैं कि आखिर पेटीएम केवाईसी होती क्या है। क्या आप इस बारे में जानते हैं? चलिए आज आपको बताते हैं कि आखिर KYC होती क्या है।
What is paytm kyc – आपने बैंकों आदि में इस टर्म को जरुर सुना होगा, आपको बता देते हैं कि KYC यानी Know Your Customer एक ऐसे टर्म है, जिसे बैंकों आदि में कुछ समय से इस्तेमाल किया जाने लगा है। बैंकों आदि में अपने ग्राहकों को जानने के लिए इस टर्म को बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। इसके माध्यम से बैंक अपने सब ही ग्राहकों को जनता है। किसी भी बैंक में KYC कराने के लिए ग्राहकों को एक फॉर्म देता है, और इसके बाद आपसे उसमें अपनी सभी जानकारी भरकर बैंक को वापिस करने कोई कहा जाता है। इसके साथ आपसे जरुरी दस्तावेज भी लिए जाते हैं।
आजकल KYC बैंकों में, फाइनेंसियल लोन के लिए, Paytm के लिए, PhonePe Account के लिए, Mutual Fund Accounts के लिए जरुरी हो गई है। इसके अलावा Paytm भी इस टर्म को अपने लिए अब जरुरी बना रहा है। आपको बता देते हैं कि पेटीएम ने भी अपने सभी यूजर्स की केवाईसी करना शुरू कर दिया है।
अभी तक KYC के वेरिफिकेशन के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत थी लेकिन अब आप इसे आधार कार्ड के इस रोल से हट जाने के बाद अपने वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, और अब NREGA कार्ड के माध्यम से भी कर सकते हैं। आइये अब जानते हैं कि आखिर आप Paytm पर KYC कैसे कर सकते हैं? आज हम आपको कुछ आसान से स्टेप्स बताने वाले हैं, जिसके बाद आप ऐसा कर सकते हैं।
आजकल यह जरुरी है कि आप Paytm पर लेनदेन के लिए, इसके अलावा वॉलेट पर लेनदेन के लिए साथ ही बैंक अकाउंट में किसी भी प्रकार के लेनदेन के लिए KYC करना जरुरी हो गया है। आइये जानते हैं कि आखिर पेटीएम पर आप कैसे केवाईसी कर सकते हैं।
अगर आपने अपने Paytm अकाउंट की KYC कर ली है तो आपको Paytm की ओर से कई फायदे मिलने वाले हैं, हालाँकि जिन यूजर्स ने ने अपनी KYC को अभी तक नहीं किया है, इसका मतलब है कि वह नॉन KYC यूजर्स हैं तो उन्हें Paytm की ओर से कुछ भी अलग से लाभ नहीं होने वाला है, आइये अब जानते हैं कि आखिर आप अगर अपनी FULL KYC करते हैं तो आपको क्या लाभ होने वाला है।
Paytm यूज़र्स KYC के लिए आधार कार्ड लिंक कर सकते हैं। मिनिमम KYC पूरी करने के लिए यूज़र्स को वैलिड ID कार्ड डिटेल्स डालनी होती है। मिनिमम KYC होने के बाद ग्राहक अपने अकाउंट का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, KYC प्रोसेस पूरा होने तक ग्राहक अपने पेटीएम वॉलेट में Rs 10,000 से ज़्यादा की राशि नहीं रख सकते हैं और न ही किस अन्य वॉलेट या बैंक अकाउंट में पैसा ट्रान्सफर कर सकते हैं।
नए यूज़र्स को भी KYC प्रोसेस पूरा करना होता है और हम पेटीम से आधार को लिंक करने का तरीका बता रहे हैं। आप अपने नज़दीकी पेटीएम ऑफिस जाकर ऑफलाइन भी आधार कार्ड को Paytm अकाउंट से लिंक कर सकते हैं लेकिन अगर ऑनलाइन तरीका जानना चाहते हैं तो ये स्टेप्स फॉलो करें: