एंड्राइड प्लेटफार्म पर अक्सर कई मैलवेयर थ्रेट्स का सामना करना पड़ता है और इस समय लेटेस्ट है Joker virus जो चर्चा में बना हुआ है। इस वायरस के नाम की तरह, जोकर मैलवेयर विज्ञापनों पर आधारित रहता है और डाटा को चुराता है। यह मैलवेयर एंड्राइड यूज़र्स के लिए काफी खतरनाक है और बहुत से एंड्राइड फोंस में डाउनलोड हो चुका है। Google ने प्ले स्टोर से 24 ऐप्स को हटाया है जिनमें जोकर मैलवेयर की उपस्थिति थी।
Joker मैलवेयर एंड्राइड यूज़र की प्राइवेसी के लिए ख़तरनाक है और काफी नुकसान पहुंचा सकता है। मैलवेयर गुप्त रूप से लोगों को प्रीमियम सदस्यता सेवाओं, SMS संदेश चोरी करने, संपर्क करने और धारावाहिक और IMEI नंबर जैसी डिवाइस जानकारी इकट्ठा करने में सक्षम है। नीचे दी गई लिस्ट में ऐसे ऐप्स के बारे में बताया गया है जो एफेक्टेड हैं।
अगर इन ऐप्स में से कोई भी ऐप आपके फोन मौजूद है तो इन्हें फ़ौरन इंस्टाल कर दें। ऐप्स को अनइंस्टाल करने के बाद डिवाइस को फैक्ट्री रीसेट करना न भूलें।
Joker malware की मौजूदगी 37 देशों में पाई गई है जिसमें भारत का नाम भी शामिल है। अन्य देशों में Australia, Austria, Belgium, Brazil, China, Cyprus, Egypt, France, Germany, Ghana, Greece, Honduras, Indonesia, Ireland, Italy, Kuwait, Malaysia, Myanmar, Netherlands, Norway, Poland, Portugal, Qatar, Republic of Argentina, Serbia, Singapore, Slovenia, Spain, Sweden, Switzerland, Thailand, Turkey, Ukraine, United Arab Emirates, United Kingdom और United States शामिल हैं।