Google Maps Flyover new feature
Google Maps कई सारे उपयोगी फीचर्स ऑफर करता है जिनमें से एक यह भी है कि यूजर्स अपने दोस्तों और परिवार के साथ लोकेशन शेयर कर सकते हैं। हाल ही में तमिलनाडू में एक व्यक्ति ने अपने पिता का चोरी हुआ फोन 2 घंटों के अंदर वापस पाने के लिए इस फीचर का इस्तेमाल किया था।
Raj bhagat P नाम के इस व्यक्ति ने बताया कि ट्रेन में सफर करने के दौरान एक व्यक्ति ने उसके पिता के बैग समेत उनका सेल फोन, ब्लूटूथ ईयरफोन्स, ताले की चाबी और 1000 रुपए चोरी कर लिए थे। लेकिन गूगल मैप्स पर लोकेशन शेयरिंग फीचर ऑन होने के कारण ट्रैकिंग के जरिए उन्होंने फोन के साथ-साथ चोर को भी पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
यह भी पढ़ें: अब बिना चैट ओपन किए ही ब्लॉक कर सकेंगे संदिग्ध मोबाइल नंबर, WhatsApp लाया कमाल का फीचर
हालांकि, कुछ लोग यह पसंद नहीं करते कि ऐप्स उनकी लोकेशन को एक्सेस करें, तो वहीं कुछ लोग इसका इस्तेमाल एक सेफ़्टी फीचर की तरह करते हैं। इसी तरह आप भी सफर के दौरान गूगल मैप्स पर लोकेशन शेयरिंग फीचर का इस्तेमाल करके अपने फोन का ट्रैक रख सकते हैं और उसे खोने से भी बचा सकते हैं। तो चलिए देखते हैं कि आप अपने फोन में इस फीचर को कैसे इनेबल करेंगे।
यह भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में चलेगी पूरे 30 दिन, Amazfit लाया ये तगड़ी Smartwatch, कीमत देखें
आपको बता दें कि प्राप्तकर्ता के साथ लोकेशन के अलावा आपका नाम, फ़ोटो, डिवाइस की बैटरी पॉवर और यहाँ तक कि निकलने और पहुँचने का समय (अगर लोकेशन-शेयरिंग नोटिफिकेशन ऐड किया गया हो) तक भी शेयर हो जाएगा।