कोरोना वायरस रोकथाम को ध्यान में रखते हुए आपको घर पर ही रखने के लिए अब गूगल ने एक बड़ा कदम उठाते हुए Google Meet Video Conferencing App को सभी के लिए फ्री कर दिया है, अब आप इस एप्प को अपने ईमेल आईडी के माध्यम से इस्तेमाल कर सकते हैं, ऐसा करने के लिए आपको meet.google.com पर जाना होगा। इसके अलावा G Suite के वाईस प्रेसिडेंट और GM, Javier Soltero ने कहा है कि, “जल्द ही लोग अपने जीमेल अकाउंट के अंदर ही Google Meet को देख पाएंगे।”
Google Meet खासतौर से G Suite का हिस्सा होगा जो बिज़नेस, ऑर्गनाज़ेशन और स्कूल आदि के लिए प्रॉडक्टिविटी सोल्यूशन है। हालांकि, सभी यूज़र के लिए यह उपलब्ध होने के बाद यूज़र्स meet.google.com या iOS और Android के लिए मोबाइल ऐप्स पर जाकर इसका उपयोग कर सकते हैं।
गूगल मीट का यह कदम मौजूदा हालात में मददगार साबित होगा क्योंकि इस समय लोग बड़ी तादाद में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप्स का उपयोग कर रहे हैं। Google ने पिछले महीने Hangouts Meet का नाम बदल कर Meet कर दिया था। कंपनी हैंगआउट नाम से छुटकारा पाने वाली है और जून से Hangouts ऐप्स को डिसकंटिन्यू कर दिया जाएगा।
सबसे पहले स्टार्ट मीटिंग पर क्लिक करें, इसके बाद एक नई विंडो ओपन हो जायेगी, इसके बाद यह मीटिंग स्टार्ट हो जायेगी और आप इसे इसके बाद दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं।
इसके अलावा आप उन मीटिंग आदि को आसानी से ज्वाइन भी कर सकते हैं, जिनके लिए आपके पास रिक्वेस्ट आई है। आपको यह मात्र मीटिंग कोड को इंटर करके करना होगा। इसके अलावा आप मीटिंग को प्लान भी कर सकते हैं, और आप गूगल कैलेंडर के माध्यम से लोगों को डायरेक्टली मीटिंग के लिए इनवाइट भी कर सकते हैं।
अब ऐसे में अगर आप Google Meet का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको कुछ जरुरी बातों का ध्यान रखना भी जरुरी है, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहा हैं। आज हम आपको बताने वाले है कि आखिर आप कैसे गूगल मीट के माध्यम से स्क्रीन को शेयर कर सकते हैं, क्या आप जानने के लिए तैयार हैं? तो चलिए शुरू करते हैं।
एंड्राइड फोंस में इस प्रक्रिया यानी स्क्रीन को शेयर करना बेहद ही आसान है या ऐसा ही है जैसा अभी हमने ऊपर देखा है, तो आइये इसके बारे में भी जानते हैं।
अगर आप iPhone या iPad का इस्तेमाल करते हैं तो हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर आप इन दोनों ही डिवाइस पर कैसे Google Meet Video Call के दौरान अपनी स्क्रीन को शेयर कर सकते हैं, आइये जानते हैं।
यहाँ एक बात यह याद रखने वाली है कि आप किसी भी डिवाइस के माध्यम से अपनी स्क्रीन को बेशक शेयर कर रहे हों, लेकिन आप किसी भी समय जब आप चाहते हैं बंद भी कर सकते हैं।