जैसा कि हाल ही में मिली जानकारी कि Google ने Android Q Beta को 15 बाकी स्मार्टफोन्स के लिए भी जारी कर दिया है, इसमें Realme 3 Pro भी इस लिस्ट में शामिल है। गूगल ने घोषणा की है कि Android Q Beta अब 21 स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। इस लिस्ट में कई स्मार्टफोन शामिल है, जिनमें LG G8 ThinQ, Oppo Reno, Xiaomi Mi Mix 3 5G के साथ-साथ Realme 3 Pro भी शामिल है। अब अगर आपके पास भी Realme 3 Pro फ़ोन है और आपको भी अपने डिवाइस पर लेटेस्ट Android version को डाउनलोड कर उसे इनस्टॉल करना चाहते हैं तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पैकेज का साइज़ 1.25GB है।
आपको बता दें कि Android Q Beta इस समय फिलहाल टेस्टिंग स्टेज पर है। इसके साथ ही Realme 3 Pro में मौजूद ColorOS 6 के मुकाबले काफी अनस्टेबल भी हो सकता है। ऐसे में वे यूजर्स जिन्हें कस्टम ROMs को फ्लैश करने की जानकारी नहीं है, इसे इंस्टॉल न करें।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!