एक क्लिक में मिलेगी छोटी से छोटी जानकारी, अब राशन कार्ड वालों को नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन, फोन करेगा सारा काम

अगर आप राशन कार्ड धारक हैं तो जाहिर तौर पर इस बात को जानते होंगे कि राशन कार्ड से जुड़ी किसी भी जानकारी को प्राप्त करने के लिए अभी तक लंबी लंबी कतारों में लगना होता था, कोई भी छोटे से छोटा ही सवाल क्यों न हो घंटों के इंतज़ार के बाद उसका जवाब आप तक पहुंचता था। हालांकि, जैसे जैसे देश डिजिटल हो रहा है, हर एक क्षेत्र में नए नए डिजिटल सुधार भी किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक सुधार राशन कार्ड को लेकर भी किया गया है। असल में अब आपको किसी भी जानकारी के लिए या राशन कार्ड से मिलने वाली किसी भी सुविधा को प्राप्त करने के लिए अब बस क्लिक ही करना होगा। आइए जानते है कि सरकार ऐसा क्या ले आई है जो राशन कार्ड धारकों को इतना फायदा दे रहा है।

Umang App में आया नया Mera Ration फीचर

सरकार ने एक नई पहल करते हुए Umang App में एक नए फीचर को Mera Ration तौर पर शामिल कर लिया है। इस फीचर की मदद से आपको एक ही क्लिक में राशन कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी मिल जाने वाली है। इसका मतलब है कि अब आप अपने Mobile Phone पर ही राशन कार्ड से जुड़े किसी भी अपडेट को प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको सम्पूर्ण जानकारी मिल जाने वाली है।

Mera Ration Section में अब आपको राशन कार्ड से जुड़ी सभी डिटेल्स मिल जाने वाली है। इसे अब आप अपने मोबाइल फोन में ही चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने परिवार के सदस्यों की जानकारी के अलावा राशन कार्ड का स्टेटस और आपको कितना राशन मिलने वाला है, जैसी जरूरी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। अभी तक यह जानकारी आपको राशन की दुकान पर लाइन लगाने के बाद मिलती थी, लेकिन अब इस सुविधा को आपके फोन पर ही दे दिया गया है।

नजदीकी राशन सेंटर की भी मिलेगी जानकारी

Umang App में जोड़े गए Mera Ration फीचर और सेक्शन की मदद से आप ऊपर बताई गई सभी जानकारी तो चेक कर सकते हैं, इसके अलावा आप अपने नजदीक की राशन की दुकान की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप आसानी से चेक कर सकते हैं, आपके इलाके में कितनी राशन की दुकानें हैं और आपको उनसे राशन मिलने वाला है या नहीं। इसका मतलब है कि राशन से जुड़ी सही और सटीक जानकारी आपको एक ही क्लिक में मिल जाने वाली है।

Umang App में कैसे इस्तेमाल करें Mera Ration Feature?

राशन कार्ड के इस फीचर को इस्तेमाल करना बेनाद ही आसान है। आपको इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले अपने एंड्रॉयड या iOS फोन में Umang App को डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर से यहाँ रेजिस्ट्रेशन करना होगा। आपको आगे के चरण में अपने लिए एक 4 डिजिट के MPIN का भी निर्माण करना है, जिससे आपके अकाउंट को केवल आप ही ओपन कर पाएं, कोई दूसरा नहीं। अब जब आप Umang App में रेजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके पहुंचते हैं तो आपको यहाँ होम पेज पर ही इस समय Mera Ration नजर आ रहा होगा, अगर नहीं तो आप इसे सर्च बॉक्स में सर्च कर सकते हैं।

अब आप यहाँ अपने राशन कार्ड से जुड़े बहुत सी सेवाओं को यहाँ देख सकेंगे, हालांकि, उससे पहले आपको अपने राशन कार्ड नंबर को यहाँ दर्ज करना है। अगर आपके पास इस समय राशन कार्ड नहीं है तो आप अपनी डिटेल्स को अपने आधार कार्ड के साथ भी देख सकते हैं। इसका मतलब है कि राशन कार्ड नंबर के स्थान पर आप अपने आधार नंबर से भी सभी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं। यह इतना ही आसान है, जितना आपने पढ़ा है। इसके लिए आपको और कुछ भी ज्यादा नहीं करना है।

यह भी पढ़ें: OTT सब्सक्रिप्शन लेने की टेंशन ख़त्म! यहां फ्री मिल रहा महीने भर का कोटा, बेनिफिट इतने कि गिनते-गिनते थक जाओगे

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :