आपको बता देते है कि नए साल पर LPG Gas यानी घरेलू LPG Gas की कीमतों में इजाफा हुआ है और यह अब Rs 700 से Rs 750 हो गई है। हालाँकि अगर आप अपने LPG Gas Booking पर कुछ डिस्काउंट या कैशबैक पाना चाहते हैं तो आपको यह मिल सकता है, इसका मतलब है कि आपको अपना LPG Gas कुछ कम कीमत में मिल सकता है। आपको बता देते है कि अगर आप ICICI Bank का खाता इस्तेमाल करते हैं तो आपको बड़ा ऑफर मिल सकता है। असल में ICICI Bank की ओर से संचालित Pockets Wallet App के जरिये अगर आप LPG Gas Booking करते हैं तो आपको बड़ा ऑफर मिल सकता है। हालाँकि यह भी बता देते हैं कि Pockets Wallet के माध्यम से यह कैशबैक तभी मिलने वाला है, जब आप LPG Gas Booking को 25 जनवरी या उसके पहले तक करते हैं। इसका मतलब है कि यह ऑफर आपको मात्र 25 जनवरी तक ही मिल रहा है।
आपको बता देते है कि ICICI Bank द्वारा संचालित एप्प यानी Pockets Wallet के माध्यम से यह जानकारी मिल रही है कि अगर आप जनवरी महीने में इस एप्प के जरिये अपने LPG Cylinder Booking को करते हैं या इसे माध्यम से पेमेंट करते हैं तो आपको कैशबैक मिलने वाला है। हालाँकि आपको इसके लिए प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा। प्रोमो कोड के तौर पर आपको PMRJAN2021 दर्ज करना होगा, जिसके बाद आपको 10 फीसदी यानी लगभग 50 तक का कैशबेक मिल सकता है। हालाँकि आपको फिर से बता देते है कि आपको यह ऑफर मात्र 25 जनवरी तक ही मिलने वाला है।
देश के लोगों के जीवनयापन को आसान बनाने के लिए सरकार के प्रयासों की दिशा में एक कदम के तौर पर, केंद्र ने शुक्रवार को एलपीजी सिलेंडर की रिफिल कनेक्शन बुकिंग के लिए मिस्ड कॉल सुविधा शुरू की है। इस कदम से देश भर में एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग को लेकर जो भी समस्या थी, उनपर विराम लगेगा और इस प्रोसेस को बेहद ही आसान बनाने के लिए ऐसा कदम उठाया गया है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भुवनेश्वर में एक कार्यक्रम में इस सेवा को शुरू किया है। इस सुविधा का उपयोग करने के लिए, इंडियन ऑयल एलपीजी ग्राहकों को रीफिल बुकिंग के लिए नंबर: 8454955555 पर एक मिस्ड कॉल देना होगा। और ऐसा करने मात्र से उनकी LPG Gas Booking हो जाने वाली है।
प्रधान ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि 'मिस्ड कॉल' सुविधा लोगों को सेवा देने के लिए डिजिटल इंडिया मिशन की सफलता का एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सरकार सेवाओं को प्राप्त करने और नागरिकों के लिए जीवनयापन में सुगमता लाने के लिए प्रत्येक भारतीय के समान व्यवहार की शुरूआत करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रही है।