क्या आप भी YouTube पर वीडियो देखते समय बार-बार आने वाले विज्ञापनों (Ads) से परेशान हैं? जैसे ही गाना या वीडियो शुरू होता है, ‘Skip Ad’ का बटन दबाने का इंतजार करना पड़ता है. अगर आप YouTube Premium के लिए पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो Reliance Jio आपके लिए एक शानदार ‘जुगाड़’ लेकर आया है. Jio का अपना ब्राउजर अब आपको बिना किसी रुकावट के वीडियो देखने और बैकग्राउंड में म्यूजिक चलाने की आजादी देगा.
Jio के ऑफिशियल ब्राउज़र, JioSphere में एक इन-बिल्ट Ad Blocker (विज्ञापन रोकने वाला फीचर) दिया गया है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको थर्ड-पार्टी ऐप्स डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है.
बैकग्राउंड प्ले: सबसे खास बात यह है कि आप वीडियो को मिनिमाइज (Minimize) करके भी गाने सुन सकते हैं. यानी आप व्हाट्सएप पर चैट करते हुए भी बैकग्राउंड में यूट्यूब म्यूजिक का मजा ले सकते हैं, जो आम तौर पर सिर्फ प्रीमियम यूजर्स को मिलता है.
ध्यान रखें कि यह फीचर सिर्फ तब काम करेगा जब आप JioSphere ब्राउज़र के अंदर YouTube खोलेंगे. आपके फोन में पहले से इंस्टॉल ‘YouTube App’ पर इसका कोई असर नहीं होगा. यह ब्राउज़र-आधारित समाधान है.
यह भी पढ़ें: बिना इंटरनेट और नेटवर्क के लोग भेज रहे मैसेज, जैक डोर्सी के इस ऐप ने ईरान और युगांडा में मचाई धूम, ऐसे करता है काम