अगर आपने भी हाल ही में अपना फ़ोन बदला है और चाहते हैं कि आपके सारे कॉन्टेक्ट्स पुराने एंड्राइड फ़ोन से नए एंड्राइड फ़ोन में आ जाएँ, तो आज हम आपको इसी के बारे मं बताने जा रहे हैं। हम आपके लिए बहुत ही आसान तरीका लेकर आएं हैं जिससे आप अपने कॉन्टेक्ट्स वापस नए android smartphone में ट्रांसफर कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए यह बता दें कि अगर आपने अपने गूगल अकाउंट पर Contact Syncing यानी कॉन्टेक्ट्स का गूगल क्लाउड में सेव होने के आप्शन को आपने ON किया हुआ है तो आपके Contacts अपने आप गूगल के सर्वर पर समय-समय पर save होते रहते हैं। ऐसे में यह अच्छा होगा कि आप Contact Syncing को ON ही रखें। इसके साथ ही ध्यान देने वाली बात यह भी है कि आपको नए स्मार्टफोन में भी अपने पुराने स्मार्टफोन वाले Google अकाउंट से ही लॉग-इन करना होगा और जैसे ही आप login करते ही आपके सभी Contacts नए फोन में Sync हो जाएंगे।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!