अपने यूजर्स को रिलायंस जियो (Reliance Jio) की ओर से कई प्रीपेड (Prepaid) और पोस्टपेड (Postpaid) मोबाइल प्लान्स (Mobile Phones) ऑफर किये जाते हैं। इन प्लान को काफी प्रतिस्पर्धी भी कहा जा सकता है। आपको बता देते है कि कंपनी की ओर से अपने प्लान्स के साथ आपको कई बेनेफिट्स जैसे डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) VIP एक्सेस, और इसके अलावा जियो एप्स (Jio Apps) का कोम्प्लेमेंट्री एक्सेस भी प्रदान किया जाता है। इसका मतलब है कि अपने डेटा प्लान्स (Data Plans) के साथ आपको जियो काफी कुछ ऑफर करता है। हालाँकि इसके अलावा भी जियो (Jio) के ओर से उसके यूजर्स को लॉन्गटर्म प्लान्स (Longterm Plans) भी ऑफर किये जाते हैं। अर्थात् आपको रिलायंस जियो के पास कई लॉन्ग-वैलिडिटी पैक्स (Longterm Plans packs) भी मिलते हैं।
यहाँ आपको बता देते है कि जियो (Jio) की ओर से किसी भी नेटवर्क पर आपको प्रीपेड (Prepaid) और पोस्टपेड कनेक्शन (Postpaid Connections) पर मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (Mobile Number Portability) की सुविधा मिलती है। अगर आप अपने वर्तमान BSNL/बीएसएनएल नंबर (BSNL NUmber) को अगर जियो कनेक्शन में बदलना चाहते हैं, या बीएसएनएल (BSNL) से जियो (Jio) पर जाना चाहते हैं तो आपको बता देते है कि आपको ऐसा करने के लिए मात्र एक आइडेंटिटी प्रूफ की ही जरूरत है, यह आप या तो एक ड्राइविंग लाइसेंस के तौर पर दे सकते हैं, या किसी भी अन्य सरकारी डाक्यूमेंट्स के दौर पर कोई अन्य दस्तावेज भी आप दे सकते हैं।
इसके अलावा आपको बता देते है कि जियो (Jio) की ओर से आपको सिम कार्ड (SIM Card) की डोरस्टेप डिलीवरी (Doorstep Delivery) का ऑप्शन भी मिलता है। हालाँकि आप अपने नजदीकी जियो स्टोर (Jio Store) पर जाकर भी ऐसा कर सकते हैं, या आप जियो रिटेलर (Jio Retailer) के पास जाकर अपने मोबाइल नंबर (Mobile Number) के माध्यम से भी ऐसा कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आप कई तरीकों से अपने BSNL/बीएसएनएल मोबाइल नंबर (BSNL Mobile NUmber) को जियो कनेक्शन (Jio Connection) में पोर्ट (Port) कर सकते हैं। हालाँकि यूजर्स मायजियोऐप (My Jio App) का इस्तेमाल करके भी अपने लिए एक सिम डिलीवरी (Sim Delivery) की रिक्वेस्ट फाइल कर सकते हैं। जिसके बाद आपको आपके घर पर ही नया सिम कार्ड मिल जाने वाला है।
आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर आईडी कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
MNP सेवाओं का इस्तेमाल करके पोर्टिंग रिक्वेस्ट करते हुए आपको कुछ बातों का भी ध्यान रखना होगा, अर्थात् आपके पास एक वर्तमान कनेक्शन होना चाहिए जो आप पिछले 90 दिनों से चला रहे हों, इसके बाद ही आप पोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
हालाँकि अगर आपका नंबर अभी हाल ही में पोर्ट किया गया है तो आपको दोबारा की गई पोर्टिंग रिक्वेस्ट को खारिज कर दिया जाने वाला है।
जैसे कि हमने आपको ऊपर भी बताया है कि जियो की ओर से आपको ऑनलाइन सिम डिलीवरी का भी ऑप्शन मिलता है, हालाँकि अगर आप चाहते हैं तो आप अपने नजदीकी स्टोर पर जाकर भी ऑफलाइन माध्यम से पोर्टिंग की रिक्वेस्ट डाल सकते हैं। हालाँकि इसके लिए आपको अपने साथ अपने एड्रेस प्रूफ और आइडेंटिटी प्रूफ को साथ रखना है, यह आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों में अपने साथ रखने हैं। हालाँकि आपको यह भी बता देते है कि सिम की ऑनलाइन डिलीवरी अभी के लिए मात्र पोस्टपेड ग्राहकों तक ही सीमित है।
आप अपने बीएसएनएल मोबाइल नंबर को जियो कनेक्शन में मायजियो ऐप के माध्यम से भी पोर्ट कर सकते हैं:
आप अपने BSNL/बीएसएनएल मोबाइल नंबर को अगर जियो कनेक्शन में बदलना चाहते हैं यानी पोर्ट करना चाहते हैं तो आप इस काम को वेबसाइट और ऐप के अलावा ऑफलाइन भी कर सकते हैं। आइये जानते है कि आखिर आप कैसे अपने BSNL/बीएसएनएल मोबाइल नंबर को जियो नंबर में ऑफलाइन कैसे पोर्ट करेंगे!
यहाँ आपको यह भी बता देते हैं कि आपको BSNL/बीएसएनएल से जियो में पोर्ट करने के लिए अपने सभी पिछले बकाया चुकाने होंगे, अर्थात् आपके वर्तमान ऑपरेटर के साथ आपका कोई भी लेनदेन बाकि नहीं होना चाहिए। हालाँकि ऐसा आपको तभी करना है जब आप एक पोस्टपेड कनेक्शन इस्तेमाल कर रहे हों। हालाँकि अगर आप प्रीपेड कनेक्शन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आपका प्रीपेड बैलेंस कैरी फॉरवर्ड नहीं होने वाला है। अगर आप जियो में आते हैं तो आपको नए सीरे से ही शुरुआत करना होगा।