अगर आपने Airtel के जरिए Perplexity Pro का फ्री ट्रायल लिया है तो यह खबर आपके लिए है। कई बार लोग फ्री ट्रायल शुरू तो कर लेते है लेकिन उसे समय पर बंद करना भूल जाते है। ऐसे में ट्रायल खत्म होने के बाद अपने आप पैसे कट सकते है। अगर आप आगे इसका पेड प्लान नहीं लेना चाहते है तो ट्रायल खत्म होने से पहले उसे कैंसिल कर देना चाहिए।
Perplexity Pro का फ्री ट्रायल कैसे बंद करें?
- अगर आप Perplexity Pro का फ्री ट्रायल बंद करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने Perplexity अकाउंट में लॉग इन करें।
- इसके बाद प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करके सेटिंग्स मे जाएं।
- यहां आपको सब्सक्रिप्शन या मैनेज प्लान का विकल्प मिलेगा।
- इस पर क्लिक करने के बाद कैंसिल सब्सक्रिप्शन या कैंसिल फ्री ट्रायल का ऑप्शन चुनें।
- इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए निर्देशो को फॉलो करें और कैंसिलेशन की पुष्टि कर दें।
गूगल प्ले स्टोर से लिया है सब्सक्रिप्शन?
- अगर आपने Perplexity Pro का ट्रायल Google Play Store के जरिए शुरू किया है, तो अपने एंड्राइड फोन में Google Play Store खोलें।
- फिर प्रोफाइल आइकन पर टैप करें और Payments & Subscriptions में जाएं।
- यहां सब्सक्रिप्शन विकल्प पर क्लिक करें।
- अब Perplexity Pro चुनें और कैंसिल संस्क्रिप्शन पर टैप करके प्रक्रिया पूरी करें।
एप्पल ऐप स्टोर यूजर्स क्या करें?
- iPhone या iPad यूजर्स को सेटिंग्स में जाकर अपनी एप्पल आईडी पर टैप करना होगा।
- इसके बाद सब्सक्रिप्शन सेक्शन खोलें और Perplexity Pro चुनें।
- यहां कैंसिल सब्सक्रिप्शन पर टैप करके ट्रायल बंद किया जा सकता है।
समय रहते ट्रायल बंद करना क्यों जरूरी?
अगर आप Perplexity Pro का इस्तेमाल आगे जारी नहीं रखना चाहते तो ट्रायल खत्म होने से पहले उसे कैंसल करना जरूरी है। इससे ऑटो रिन्यूअल नहीं होगा और आपके अकाउंट से कोई अतिरिक्त राशि नहीं कटेगी। कैंसल करने के बाद भी आप ट्रायल अवधि खत्म होने तक सभी प्रीमियम फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते है।
यह भी पढ़े: Google Pixel 11 Series की सबसे बड़ी खासियत लॉन्च से पहले लीक, Amazon Listing ने किया बड़ा खुलासा