अगर आप जीमेल अकाउंट इस्तेमाल करते हैं तो ज़ाहिर है कि आप भी हर रोज़ आने वाले स्पैम ईमेल्स से परेशान होंगे. हम इन ईमेल्स को रोकने के लिए चाहें कितनी भी कोशिश करें, फिल्टर्स लगाएँ या ब्लॉक करें फिर भी हम इन ईमेल्स से परेशान हो ही जाते हैं.
अगर हम बात करें जीमेल की तो गूगल ने हमें इन स्पैम ईमेल्स से छुटकारा दिलाने के लिए अनसब्सक्राइब फीचर की सुविधा दी है. जीमेल के अनसब्सक्राइब बटन का इस्तेमाल कर के हम स्पैम ईमेल्स को रोक सकते हैं. अगर आप भी इस तरह के ईमेल्स से परेशान हैं तो इस आर्टिकल को पढ़ सकते हैं और ये स्टेप्स फॉलो कर के स्पैम ईमेल्स को अनसब्सक्राइब कर सकते हैं.