अगर आप Google Pay यूज़र्स हैं तो यह खास खबर आपके लिए ही है। दरअसल अब आप अपनी ट्रेन की टिकट्स Google Pay से भी बुक कर सकते हैं। जी हाँ, यूपीआई (UPI) आधारित पेमेंट ऐप Google Pay ऐप पर ट्रेन टिकट बुकिंग की सुविधा IRCTC के जरिए दी जा रही है। इसके लिए गूगल पे ने IRCTC से साझेदारी भी की है। गूगल का कहना है कि यह फीचर एंड्रॉयड के साथ ही iOS यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। आपको बता दें कि Google Pay ऐप के 'बिजनेस सेक्शन' में आपको ट्रेन का ऑप्शन मिलता है जहाँ आप बुकिंग कर सकेंगे।
Google Pay में IRCTC टिकट बुकिंग सपोर्ट दिया जा रहा है जिसकी मदद से यूज़र ऐप से ही सर्च, बुकिंग और टिकट कैंसल करा सकेंगे। इतना ही नहीं, यूज़र ऐप में अपने सीट की उपलब्धता जैसे खास जानकारी भी ले सकता है। ख़ास बात यह भी है कि Google Pay के जरिए टिकट बुकिंग करने पर यूज़र्स को किसी भी तरह का कोई भी चार्ज अलग से नहीं देना होगा।आइये जानते हैं कि आप कैसे अपनी ट्रेन की टिकट आसानी से इस ऐप से बुक कर सकते हैं।
Submit पर टैप करें और इस तरह आपकी बुकिंग हो जाएगी जिसके बाद आपको एक कन्फर्मेशन स्क्रीन दिखाई देगी
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
ये भी पढ़ें:
Paytm और Google Pay को टक्कर देने के लिए भारत में लॉन्च हुआ Xiaomi Mi Pay
डोनेशन के लिए CRPF वाइव्स एसोसिएशन के साथ Paytm ने की साझेदारी, एप्प से कर सकते हैं डोनेशन