अब अपने कॉन्टेक्ट्स को एक-एक करके सेव करने का समय जा चुका है। अब डिवाइस के default Gmail account में एंड्राइड ऑटोमैटिकली आपके कॉन्टेक्ट्स का बैकअप ले लेता है। वहीँ कुछ यूज़र्स जब अपने जीमेल अकाउंट से दूसरे अकाउंट पर स्विच करते यहीं तो अपने कॉन्टेक्ट्स नहीं ले पाते हैं।
ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि एकाउंट्स के बीच स्विच करने के बाद भी आप अपने कॉन्टेक्ट्स को नए GMAIL ACCOUNT पर कैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। आप एंड्राइड और PC से भी इन्हें ट्रांसफर कर सकते हैं।
CSV फाइल को एक्सपोर्ट करने के बाद सोर्स Gmail account से logout हो जाएँ और नए अकॉउंट पर Login करें। यहां ‘Export’ की जगह ‘Import’ ऑप्शन सेलेक्ट करें। अब CSV file को सेलेक्ट कर Import option पर जाएँ और पुराने Gmail account को डिलीट कर नए आकउंट को जोड़ें। अपने सभी कॉन्टेक्ट्स के sync होने का इंतज़ार करें।