कई बार ऐसा होता है कि Facebook पर जाते ही हम News Feed में इतना खो जाते हैं कि हमें वक्त का पता तक नहीं चलता। ऐसे ही हम स्क्रॉल करते हुए फेसबुक पर घंटों बिता देते हैं। ऐसे करते हुए क्या कभो आपने यह ध्यान दिया है कि आप कभी वीडियो, तो कभी तरह-तरह के पोस्ट देखते हुए अपना कितना डाटा खर्च कर देते हैं? जी हाँ, ऐसे में आपका कीमती डाटा भी फेसबुक के ज़रिये ज़्यादा खर्च होता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे ही TIPS & TRICKS देने जा रहे हैं जिकी मदद से आप अपना डाटा बचा सकते हैं। इन कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप फेसबुक NewsFeed सर्फिंग के बाद भी अपना डाटा काफी हद तक बचा सकते हैं। आइये जानते हैं कि यह आपके स्मार्टफोन पर कैसे हो सकता है।
आप इस सेटिंग के ज़रिये यह कण्ट्रोल कर सकते हैं कि फेसबुक ऐप पर आप किस तरह के वीडियो या फ़ोटो देखें या फिर कब आपके वीडियो प्ले हों। इसके लिए आपको कुछ सेटिंग्स करनी पड़ेंगीं, जानिये कैसे।
आपको बता दें कि Facebook अपने सभी यूज़र को 'डाटा सेवर' ऑप्शन भी उपलब्ध कराता है। इस ऑप्शन की मदद से आपकी इमेज का साइज़ कम हो जाता है। साथ ही auto-play video option को DISABLE भी कर देता है जिससे आपका डाटा काफी हद तक बचता है। इसके लिए ये स्टेप्स फॉलो करें।