YouTube वीडियो के लिए दुनिया का सबसे लोकप्रिय प्लेटफार्म है और स्वाभाविक रूप से यह बच्चों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। सभी जानते हैं कि Youtube के पास कुछ सबसे शानदार विडियो हैं, जो बच्चों के लिए काफी अच्छे हैं लेकिन यह प्लेटफार्म उस समय विवादों में आ गया था जब बच्चे इस प्लेटफार्म पर कुछ गलत विडियो देखते हुए पाए गए थे। हालाँकि इसमें आशचर्य की बात ज्यादा नहीं है कि यूट्यूब पर इस तरह के विडियो हैं, लेकिन इसमें एक बात यह नोट करने वाली है कि अगर बच्चे इस तरह के विडियो देखते हैं तो उन्हें मानसिक तौर पर काफी चोट लग सकती है।
हालाँकि इसके बाद Youtube kids सामने आया, जो खासतौर पर बच्चों को ध्यान में रखकर ही डिजाईन किया गया है। इसपर आपको किड्स फ्रेंडली कॉन्टेंट मिलने वाला है। इसमें आपको कई ऐसे ऑप्शन भी मिल रहे हैं, जिनके माध्यम से आप इसे अपने बच्चों के लिए और भी सेफ बना सकते हैं, तो आइये आज हम जानते हैं कि आखिर कैसे आप Youtube Kids को अपने बच्चों के लिए ज्यादा सेफ बना सकते हैं।
आप कुछ आसान से स्टेप्स को इस्तेमाल करके Youtube Kids को पासकोड से सेफ कर सकते हैं, आइये जानते हैं आखिर कैसे आप ऐसा कर सकते हैं।
यहाँ अब आपने इस पासकोड को सेट कर लिया है, इसका मतलब है कि आपने इस ऐप में अपने बच्चे को जाने के लिए कुछ पाबन्दी लगा दी है, अब जब भी आपका बच्चा इस ऐप में जाना चाहेगा उसके इस पासकोड की जरूरत होने वाली है।
अगर आप एक अकाउंट में साइन इन कर रहे हैं तो आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा, जिसके बाद यूट्यूब किड्स आपके बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित हो जाने वाला है। आइये जानते हैं इन बिन्दुओं के बारे में।
इन सभी क़दमों को अपनाकर आप अपने बच्चे को अपने अनुसार जो चाहते हैं वह दिखा सकते हैं, और उसे ज्यादा कुछ पता भी नहीं चलने वाला है, इन आसान से स्टेप्स को अपनाकर आप ऐसा कर सकते हैं।