WhatsApp ने अपने एंड्राइड ऐप के लिए Cricket Stickers को पेश किया है, यह मुख्यतौर पर उन लोगों के पेश किये गए हैं, जो क्रिकेट को अपने से ज्यादा पसंद करते हैं। इस नए टूल के माध्यम से सभी क्रिकेट प्रेमी अपनी भावनाओं को बयां कर सकते हैं। हालाँकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि एंड्राइड के बाद इन स्टीकर्स को जल्द ही iOS में भी उपलब्ध करा दिया जाने वाला है। इसके अलावा आपको यह बता देते हैं कि IPL 2019 अभी चल रहा है तो बहुत से क्रिकेट और IPL प्रेमियों को कहीं न कहीं यह स्टीकर्स काफी जरुरी लगे हैं।
हालाँकि बहुत से लोग काफी समय से WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन अभी भी कुछ ऐसे यूजर्स हैं, जो व्हाट्सऐप के नए व् पुराने सभी फीचर्स के बारे में नहीं जानते हैं लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर आप कैसे इन क्रिकेट स्टीकर्स को अपने फोन में इनस्टॉल कर सकते हैं। आज हम आपको एक आसान से विधि बताने वाले हैं जिनके माध्यम से आप व्हाट्स क्रिकेट स्टीकर्स को बड़ी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं, तो आइये ज्यादा देर न करते हुए सहुरु करते हैं, और आपको बताते हैं इनके बारे में…