आजकल WhatsApp सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं रहा, बल्कि हमारी यादें, जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और कई अहम बातें उसी में सेव रहती हैं। ऐसे में अगर फोन खो जाए, खराब हो जाए या नया फोन लेना पड़े, तो सबसे बड़ा डर यही होता है कि कहीं सालों की चैट एक झटके में गायब न हो जाए। यही वजह है कि WhatsApp Chat Backup करना बहुत जरूरी हो जाता है। अच्छी बात यह है कि WhatsApp ने Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए आसान बैकअप सिस्टम दिया हुआ है, जिसे सही तरीके से इस्तेमाल करके आप अपनी पूरी चैट हिस्ट्री सुरक्षित रख सकते हैं। आज हम आपको डीटेल में बताने वाले हैं कि आखिर आप कैसे एंड्रॉयड और iOS पर अपनी चैट्स के बैकअप ले सकते हैं। हमने पूरी प्रोसेस को बड़ी आसानी से आपको बताने का प्रयास किया है।
अगर आप Android यूजर हैं, तो WhatsApp आपकी चैट को Google Account के जरिए क्लाउड में सेव करता है। इसके लिए जरूरी है कि आपके फोन में Google Account लॉगिन हो, Google Play Services इंस्टॉल हो, फोन और Google Account दोनों में जरूरी स्टोरेज हो इसके अलावा इंटरनेट कनेक्शन का भी स्टेबल होना जरूरी है।
बैकअप सेट करने के लिए आपको WhatsApp खोलकर ऊपर दिए गए तीन डॉट्स पर जाना है, फिर Settings में जाकर Chats और उसके बाद Chat Backup का ऑप्शन चुनना है। यहां Back up to Google Account में जाकर आप daily, weekly या monthly बैकअप का ऑप्शन चुना जा सकता है। इसके बाद अपना Google Account सिलेक्ट करें और चाहें तो मोबाइल डेटा से बैकअप की पर्मिशन भी दे सकते हैं।
अगर आप तुरंत बैकअप लेना चाहते हैं, तो इसी सेक्शन में Back up बटन दबाकर मैन्युअल बैकअप भी कर सकते हैं। इसके अलावा WhatsApp आपको End-to-End Encrypted Backup का भी ऑप्शन देता है, जिसे ऑन करने पर आपकी चैट पूरी तरह सुरक्षित रहती है, लेकिन इसके लिए पासवर्ड या 64-digit key को संभालकर रखना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि बिना इसके बैकअप कभी भी एक्सेस नहीं हो पाएगा।
अगर आप अपना Google Account बदलना चाहते हैं, तो वही Chat Backup सेक्शन में जाकर नया अकाउंट जोड़ सकते हैं और अगला बैकअप उसी में सेव कर सकते हैं। आइए अब जानते हैं कि अगर आप iOS यूजर हैं तो आप क्या कर सकते हैं।
iPhone यूजर्स के लिए WhatsApp बैकअप iCloud के जरिए होता है। इसके लिए जरूरी है कि आपका iPhone लेटेस्ट iOS पर अपडेट हो, वही फोन नंबर और iCloud अकाउंट इस्तेमाल हो जिससे बैकअप बनाया गया था, और आपके iPhone व iCloud दोनों में जरूरी स्टोरेज हो (कम से कम बैकअप साइज से दोगुना)।
बैकअप सेट करने के लिए WhatsApp Settings में जाकर Chats और फिर Chat Backup में जाएं। यहां Auto Backup में जाकर आप अपनी सुविधा के अनुसार daily, weekly या monthly बैकअप सेट कर सकते हैं और चाहें तो वीडियो को शामिल या हटाने का ऑप्शन भी चुना जा सकता है।
अगर आप तुरंत बैकअप लेना हो, तो Back up now पर टैप करके मैन्युअल बैकअप किया जा सकता है। iPhone में भी End-to-End Encrypted Backup का ऑप्शन मिलता है, जिसे ऑन करके आप अपनी चैट को और ज्यादा सुरक्षित बना सकते हैं, लेकिन यहां भी पासवर्ड या encryption key को याद रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि यही भविष्य में बैकअप ओपन करने का एकमात्र तरीका होता है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि WhatsApp बैकअप में आपकी चैट और मीडिया (फोटो, वीडियो) सेव हो जाते हैं, लेकिन कुछ मामलों में चैनल्स का पूरा डेटा शामिल नहीं होता। इसलिए हमेशा यह सुनिश्चित करें कि बैकअप नियमित रूप से हो रहा हो। अगर आप रोजाना बैकअप ऑन रखते हैं, तो आपका डेटा हर दिन सुरक्षित रहता है और फोन बदलते समय आपको कोई परेशानी नहीं होती।
आसान शब्दों में कहें तो WhatsApp Chat Backup एक छोटा सी सेटिंग है, लेकिन यह आपकी सालों की यादों और जरूरी जानकारी को सुरक्षित रखने का सबसे बड़ा और बेहतरीन तरीका है। अगर आपने अभी तक बैकअप सेट नहीं किया है, तो इसे आज ही ऑन कर लें, क्योंकि जब जरूरत पड़ती है तब अक्सर देर हो चुकी होती है।