गूगल फ़ोटोज़ यूज़र्स के लिए आर्काइव फीचर अपडेट जारी किया जा चुका है, जिसके ज़रिए यूज़र्स अपनी तस्वीरों को मेन एल्बम से अलग हाइड कर सकते हैं।
अक्सर ऐसा होता है कि हम अपनी पर्सनल फ़ोटोज़ को मेन एल्बम या गैलरी में नहीं रखना चाहते हैं। प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए हम गूगल फ़ोटोज़ के आर्काइव फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। एंड्राइड यूज़र्स के लिए यह अपडेट जारी किया जा चुका है। अगर आपको अभी तक यह अपडेट नहीं मिला है तो आप अपना गूगल फ़ोटोज़ ऐप अपडेट कर सकते हैं या फिर कुछ समय इंतज़ार कर सकते हैं।